नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की खूबसूरत और रोमांटिक जोड़ी विकी और कटरीना से जुड़ा एक वीडियो काफी चर्चा में है। वायरल वीडियो में कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर सड़क पर चल रहे हैं। विकी के साथ कटरीना मस्ती कर रही हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि कैटरीना प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने ओवर साइज ड्रेस पहनी है और बेबी बंप नजर आ रहा है।
वीडियो पर फैंस के रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा-कैटरीना प्रेग्नेंट है। दूसरे ने लिखा-मुझे लगता है कि ओवरकोट जैसी ड्रेस कैटरीना ने अपनी प्रेग्नेंसी छुपाने के लिए पहनी है। तीसरी यूजर ने लिखा-वह स्पष्ट रूप से प्रेग्नेंट हैं। चौथे ने कहा कि दीपिका से पहले कटरीना की डिलीवरी हो सकती है।
प्रेग्नेंसी की खबरों को क्यों मिल रही है हवा?
बता दें, काफी लंबे समय से कैटरीना कैफ खुलकर लोगों के सामने नहीं आई हैं। यहां तक की उन्होंने विकी कौशल के बर्थडे पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह नहीं दिखाई दी थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में देखा गया था। फैंस लंबे समय तक कैटरीना की किसी भी खबर का सामने ना आना प्रेगनेंसी की खबर से जोड़ रहे हैं।
कैटरीना और विकी का वर्कफ्रंट
फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट होंगी। विकी कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘छावा’ में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म ‘बैड न्यूज’ में भी दिखेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





