back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इरफान खान के बेटे बाबिल नजर आने वाले हैं इस फिल्म में

सुरभि सिन्हा (बॉलीवुड न्यूज): बॉलीवुड में इरफान खान के बेटे भी नजर आने वाले हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल ने एक और बड़ी फिल्म साइन की है। मद्रास कैफे और विक्की डोनर जैसी फिल्मों के मशहूर निर्देशक शूजित सरकार ने बाबिल को साइन किया है और वह बाबिल के साथ जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। इस फिल्म को ‘पीकू’ के निर्माता रॉनी लाहिड़ी प्रोड्यूस करेंगे।

इसकी जानकारी खुद रॉनी लाहिड़ी ने इंस्टाग्राम पर बाबिल और शूजित के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आपकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं इरफान सर। आपके जैसे लेजेंड के साथ काम किया और अब बाबिल के साथ। अगर यह ईश्वर की इच्छा नहीं है तो क्या है?’

दरअसल साल 2015 में आई फिल्म ‘पीकू’ में बाबिल के पिता एवं दिवंगत अभिनेता इरफान खान लीड रोल में थे और इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था, जबकि फिल्म को रॉनी लाहिड़ी ने प्रोड्यूस किया था। इरफान खान अब नहीं रहे, लेकिन अब शूजित और रॉनी की ये जोड़ी उनके बेटे के साथ काम करने के लिए तैयार है।

हालांकि इस फिल्म का टायटल और फिल्म के अन्य स्टारकास्ट को लेकर सस्पेंस बरकरार है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इस फिल्म को लेकर और भी जारकारियां सामने आयेंगी। इस अनटाइटल्ड फिल्म के अलावा बाबिल अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘किला’ में नजर आएंगे, जो बाबिल की बॉलीवुड डेब्यू होगी। यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵