back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ड्रॉप आउट होने के बावजूद इरफान खान के बेटे बाबिल को मिली डिग्री

मुंबई, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के अनुसार दिवंगत प्रशंसित स्टार इरफान खान के बेटे बाबिल खान के डॉप आउट होने के बावजूद, उन्हें वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय, लंदन से स्नातक की उपाधि मिली है। इस साल की शुरूआत में, बाबिल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा की थी कि वह अभिनय को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पढ़ाई को आगे जारी नहीं रखने का विकल्प चुन रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी डिग्री की एक तस्वीर साझा की और कैप्शन लिखा, मैं पढ़ाई छोड़ कर भी अपनी डिग्री हासिल करने में कामयाब रहा। बाबिल की मां सुतापा सिकदर ने उनकी तस्वीर पर एक टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि वह खुद को धन्य महसूस करती है क्योंकि इरफान चाहते थे कि वह अपना कोर्स पूरा करे। उन्होंने लिखा, मैं धन्य महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है कि बाबा चाहते थे कि आप इतना कोर्स खत्म करें, लव यू बबीला लेट्स रॉक्स जय माता दी बाबिल अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित क्वाला से अपने अभिनय की शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अपना पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। फिल्म में बुलबुल फेम अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵