back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

International Emmy Awards 2024: रेड कार्पेट पर दिखे आदित्य रॉय कपूर, वीर दास ने होस्ट किया अवार्ड फंक्शन

इस बार इंटरनेशनल अवॉर्ड फंक्शन में रेड कार्पेट पर आदित्य रॉय कपूर का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। इस अवॉर्ड फंक्शन को कॉमेडियन वीर दास ने होस्ट किया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स एक बार फिर से भारतीय अंदाज में नजर आया है। बता दें कि, एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने इस अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट किया है। वहीं, भारतीय अभिनेता Aditya Roy Kapoor भी रेड कार्पेट पर छाए रहे। आदित्य रॉय कपूर की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को ड्रामा सीरीज की नॉमिनेशन लिस्ट में जगह मिल गई है। एक ऐसी भारतीय सीरीज है जिसे इंटरनेशनल लेवल पर नॉमिनेशन मिला है।

अवार्ड लेने से चूक गई सीरीज

एमी अवॉर्ड्स में आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ पुरस्कार अपने काम करने से चूक गई। इंटरनेशनल एमी अवार्ड में इस सीरीज को सर्वश्रेष्ठ ड्रामा का नामांकन मिला था। Drama Series में ‘द नाइट मैनेजर’ का मुकाबला फ्रांसीसी सीरीज ‘लेस गौटेस डे डियू’, ऑस्ट्रेलिया सीरीज ‘द न्यूजरीडर 2’ और अर्जेंटीना सीरीज ‘इओसी एल एस्पिया एरेपेंटिडो 2’ से था। हालांकि, सभी को पछाड़ते हुए ‘लेस गौटेस डे डियू’ ने अवार्ड अपने नाम कर लिया।

आदित्य रॉय कपूर का लुक

आदित्य रॉय कपूर की सीरीज को भले ही अवार्ड ना मिला हो, लेकिन अभिनेता ने अपनी लुक से Red Carpet की शान बढ़ा दी। एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिनकी खूब तारीफ हो रही है। तस्वीरों में आदित्य रॉय कपूर व्हाइट शर्ट के साथ और ब्लैक ब्लेजर में बेहद स्मार्ट लग रहे थे। 

वीर दास ने पहली बार किया होस्ट

अभिनेता और कॉमेडियन वीर दास की बात करें तो उन्होंने भी पहली बार एमी अवॉर्ड्स को होस्ट किया है। वीर दास भी ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद स्मार्ट लग रहे थे। कॉमेडियन ने दिल्ली स्थित शुभांगी बाजपेयी के डिजाइनर कपड़े को फंक्शन के दौरान पहना हुआ है। खुद उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 Nominations: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स की रेस में ‘Sinners’ सबसे आगे, पूरी लिस्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित रात यानी 98वें अकादमी अवॉर्ड्स (Oscar 2026) को लेकर उत्साह चरम पर है। साल 2025 में रिलीज...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵