आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या पांडेय।
आदित्य रॉय कपूर के साथ अनन्या पांडेय। रफ्तार।

Ananya Panday और Aditya Roy Kapur का रोमांटिक वीडियो वायरल, जानिए कहां एंजॉय करते पकड़े गये लव बर्ड्स

Ananya Panday Love Life: बॉलीवुड के खूबसूरत लव बर्डस फिर स्पॉट हुए हैं। एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे साथ में डिनर डेट पर निकले थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे की बाहों में नजर आए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के खूबसूरत लव बर्डस फिर स्पॉट हुए हैं। एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे साथ में डिनर डेट पर निकले थे। इस दौरान दोनों एक-दूसरे की बाहों में नजर आए। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार की रात डिनर डेट के मौके पर दोनों ने काले रंग का आउटफिट पहना था। फैंस को इनका रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। अनन्या ने न सिर्फ आदित्य का हाथ थामी है, बल्कि उनके कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं।

कृति सेनन की पार्टी में पहली बार दोनों साथ स्पॉट हुए थे

आदित्य और अनन्या के रिलेशन की खबर तब से चल रही हैं, जब दोनों साथ में कृति सेनन की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे। उसके बाद भी दोनों कई मौकों पर साथ दिखे हैं। कुछ महीने पहले दोनों पुर्तगाल के लिस्बन में वेकेशन मनाने गए थे। वहां से इनकी रोमांटिक तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। दोनों साथ गोवा भी छुट्टियां मनाने पहुंचे थे।

करण जौहर और रणबीर कपूर ने दोनों के रिलेशखोली थी पोल

इनके रिलेशनशिप को लेकर करण जौहर ने शो-कॉफी विद करण में हिंट दिया था। वहीं, इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने भी जिक्र किया था कि आदित्य रॉय कपूर एक लड़की को डेट कर रहे, जिसका नाम 'ए' से शुरू होता है। लिहाजा, समय-समय पर दोनों की रिलेशनशिप सुर्खियों में रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर कमेंट नहीं किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.