नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को लेकर दिन-ब-दिन विवाद गर्म होता जा रहा है। Samay Raina के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में Ranveer Allahbadia के कमेंट की बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आलोचना कर रहे हैं। इस लिस्ट में बी प्राक का नाम भी शामिल है।
बी प्राक ने दावा किया था कि उन्हें शो में बुलाया गया था लेकिन वो नहीं गए। अब खबर आई है कि रणवीर इलाहाबादिया की तरफ से उन्हें कभी इन्वाइट ही नहीं किया गया था। द कारवाका पॉडकास्ट के होस्ट कुशल ने दावा किया है कि रणवीर इलाहाबादिया के शो में B Praak को बुलाया ही नहीं गया था।
सिंगर ने बताई शो ने ना जाने की वजह
बी प्राक से भी शो में इनवाइट न करने को लेकर सवाल पूछा गया था। इसे लेकर सिंगर ने कहा, ‘मुझे उनका पॉडकास्ट देखना पसंद था और मैं वास्तव में उनके शो में जाना चाहता था। हमारी टीमें छह-सात महीनों से तारीखों पर चर्चा कर रही थीं। कभी-कभी, वह व्यस्त होते थे और यात्रा पर होते थे, और कभी-कभी मैं होता था।’
रणवीर को माफ कर देना चाहिए
रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट पर जिस तरह से बाकी लोग रिएक्शन दे रहे हैं सिंगर ने भी कुछ ऐसा ही रिएक्शन दिया था। लेकिन एक तरफ उनका यह भी कहना है कि अगर कोई दिल से माफी मांग रहा है तो माफ कर देना चाहिए। सिंगर का ऐसा मानना है कि यंगस्टर्स के लिए कलाकार एक आदर्श होते हैं इसलिए कलाकारों की जिम्मेदारी बनती है कि किसी तरह की ठेस ना पहुंचाएं।





