नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की मौत से जहां पूरे ग्लैमर वर्ल्ड में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं 42 साल की उम्र में ‘कांटा लगा’ गर्ल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जहां उनके निधन की असल वजह सामने नहीं आई है। इस बीच पुलिस उनके घर पहुंची जहां शेफाली की डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। इस बीच एक्ट्रेस की बिल्डिंग के वॉचमैन ने बीती रात की कहानी बताई है। जाने क्या कहा?
बता दे, मुंबई पुलिस देर रात 1 बजे शेफाली जरीनाला के घर पहुंची थी, जब शेफाली की डेड बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई थी। इस बीच एक्ट्रेस की बिल्डिंग के वॉचमैन ने बीती रात की कहानी बताई है। अब फॉरेंसिक टीम भी उनके घर के अंदर मौजूद है और पुलिस की टीम परिवार के दूसरे सदस्यों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा शेफाली के घर काम करने वाली कुक और मेड को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
पुलिस ने क्या कहा?
शेफाली जरीवाला के अचानक निधन को लेकर मुंबई पुलिस ने बताया, उनकी डेड बॉडी अंधेरी इलाके में उनके घर पर मिली। जिसकी जानकारी पुलिस को रात 1 बजे मिली थी। जहां से उनकी डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि, मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है। बता दे, शेफाली जरीवाली की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही। अब ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल पाएगा।
वॉचमैन ने सुनाई आंखों देखी
अंधेरी के गोल्डन रेज नाम की इमारत में अपने पति पराग के साथ रह रही शेफाली की मौत के बाद बिल्डिंग के वॉचमैन शत्रुधन महतो ने बीती रात की घटना को आंखो देखी सुनाई है। वॉचमैन ने बताया, रात में 10 या करीब सवा 10 बजे का टाइम था। जब वो गाड़ी निकली है गेट से। जैसे ही गाड़ी आई मैंने गेट खोदिया गाड़ी बहुत स्पीड में थी, जैसे कोई इमरजेंसी में निकलता है। हालांकि, गाड़ी में काला शीशा लगा रहने के कारण अंदर शेफाली थीं या नहीं ये पता नही। मैंने आखिरी बार शेफाली जी को परसो देखा था। जब वो बिलकुल स्वस्थ थी। अपने पति के साथ घूमने निकली थीं और उनके साथ उनका कुत्ता भी था।
‘उनका बर्ताव अच्छा था, ना किसी को…’
इसीके साथ वॉचमैन ने आगे शेफाली के रवैये को लेकर भी बताया, उन्होंने कहा- ‘उनका बर्ताव अच्छा था, ना किसी को रोकना ना टोकना। अच्छी इंसान थी। रात एक बजे कोई आया और फोटो दिखाकर पूछा कि इन्हें जानते हों, इनका निधन हो गया है। तो पहले मुझे भरोसा नही हुआ फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं उनका दोस्त हूं और मुझे उनका पता बता दो। रात एक बजे पुलिस आई और उनके कुक को पूछताछ के लिए ले गई तब मालूम पड़ा।





