back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Imtiaz Ali Birthday: छुप-छुप के फिल्में देखा करते थे इम्तियाज अली, आज है बॉलीवुड के सफल डायरेक्टर

बॉलीवुड निर्माता और निर्देशक इम्तियाज अली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इम्तियाज अली की फिल्में बेहद खास होती है उनकी फिल्में प्यार, मोहब्बत, इश्क की झलक होती है और कहानी भी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

डायरेक्टर इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। इम्तियाज अली की मां एक हाउसवाइफ थी और उनके पिताजी सिंचाई विभाग में इंजीनियर थे। इम्तियाज अली ने अपनी आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पटना से की और आगे की पढ़ाई के लिए वापस जमशेदपुर लौट आए। बता दें कि, इम्तियाज अली ने अपनी फिल्मों को प्रेरणादायक और रोमांस से भरा बताया है उनकी ज्यादातर फिल्में लव एंगल पर बेस्ड होती है।

फिल्मों की दुनिया में जाना चाहते थे इम्तियाज

इम्तियाज अली के सपनों ने जमशेदपुर में ही जन्म दिया था जिसके बाद वह इसे पूरा करने में लग गए। डायरेक्टर की फैमिली पढ़ाई-लिखाई में उनका करियर देखना चाहती थी, लेकिन इम्तियाज को सिनेमा की दुनिया से प्यार था। 

बॉलीवुड में रखे कदम

इम्तियाज अली को बचपन से ही फिल्मों का काफी शौक था वह चोरी चुपके फिल्में देखते थे। आज एक्टर को हिंदी सिनेमा में महारत हासिल है और वह एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में बनाते हैं। इम्तियाज अली ने बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ाए और ‘जब वी मेट’ जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद बॉलीवुड के ‘रॉकस्टार’ बन गए। 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में लिया ऐडमिशन

इम्तियाज अली दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से थिएटर का हिस्सा बन गए इस दौरान वह नाटक लिखने के साथ-साथ उसे डायरेक्ट भी करते थे। इस तरह से इम्तियाज अली अपना सपना पूरा करने के लिए सपनों की दुनिया मुंबई आए और ‘कुरुक्षेत्र’ और ‘महाभारत’ आदि सीरियल का निर्देशन किया। इसके बाद उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई ‘सोचा ना था’ जो कुछ कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद साल 2006 में उन्होंने फिल्म ‘आहिस्ता आहिस्ता’ बनी यह भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी। उसके बाद साल 2007 में इम्तियाज अली ने फिल्म ‘जब वी मेट’ बनाई जो सुपरहिट हो गई और यहां से एक्टर की किस्मत बदल गई।

इम्तियाज अली का ड्रीम प्रोजेक्ट

हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ रिलीज हुई है जो लोगों को काफी पसंद आई। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में रहे। इस फिल्म की सक्सेस के बाद अब इम्तियाज अली ने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा किया है डायरेक्टर एपिक लव स्टोरी बनाना चाहते हैं। इम्तियाज अभी चाहते हैं की वह राधा कृष्ण की लव स्टोरी का डायरेक्शन करें। हालांकि, अभी तक फिल्म का काम शुरू नहीं हुआ है। इम्तियाज अली ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, वह राधा कृष्ण की प्रेम कहानी से काफी प्रेरित है और राधा कृष्ण की प्रेम कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...