back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से चमक गया था Imran Khan का करियर, फिर इंडस्ट्री छोड़ कहां गायब हो गए एक्टर

2008 में आमिर खान के भांजे इमरान खान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन कुछ सालों बाद उनके करियर पर ऐसा ब्रेक लगा कि, वो वह अचानक ही कहीं गायब से हो गए। आइए जानते है वो कहा हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आज इमरान खान अपना जन्मदिन मन रहे हैं। आज के दिन चलिए उनके करियर और फिल्मों के बारे में जानते हैं। 2008 में आमिर खान के भांजे इमरान खान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्‍म ‘जाने तू या जाने ना’ से इमरान डेब्‍यू किया। इस फिल्‍म में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आए। फिल्म रिलीज हो के बाद रातोंरात इमरान स्टार बन गए। लेकिन इसके बाद इस कदर गायब हुए कि उनका करियर खत्म सा हो गया हो। बॉलीवुड में कई स्‍टोर्स ने अपनी डेब्यू फिल्म से कमाल तो किया लेकिन ज्‍यादा दिन तक टिक नहीं पाए, लिहाजा उन्‍हें माया नगरी में सफलता नहीं मिली और वो वह अचानक ही कहीं गायब से हो गए। इस लिस्ट में इमरान खान भी शामिल है। इमरान ने ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड डेब्यू तो कर पाए, लेकिन वो कुछ समय बाद ही ग्लैमर वर्ल्ड से नदारद से नजर आए।

इमरान का लाजवाब डेब्यू 



आमिर खान के भांजे इमरान खान ने 2008 में फिल्‍म ‘जाने तू या जाने ना’ बॉलीवुड में डेब्‍यू किया। इस फिल्म में इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आए। और इस डेब्यू फिल्म से इमरान रातोंरात स्टार बन गया। वहीं इस मूवी में इमरान और जेनेलिया की जोड़ी को लोगों ने खूब प्‍यार दिया। इन माहौल से तो ऐसा महसूस हुआ कि, अब मामा आमिर खान की तरह भांजा इमरान भी बॉलीवुड फिल्‍म इंडस्ट्री के किंग बनेंगे। पर अफसोस ऐसा नहीं हुआ। 

लगातार दो मूवी बुरी तरह फ्लॉप 



फिल्‍म ‘जाने तू या जाने ना’ हिट बावजूद इमरान खान को अच्छी फिल्म्स ऑफर नहीं हुईं। लेकिन डेब्यू फिल्म के बाद इमरान 2010 में ‘आई हेट लव स्टोरीज’ में दिखे। हालांकि, इस फिल्म में उनकी लीड एक्ट्रेस सोनम कपूर थीं। ‘आई हेट लव स्टोरीज’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। संभावना थी कि आने वाली कुछ फिल्‍म्‍स में इमरान कुछ नया करेंगे। लेकिन यहां भी फैंस को नाराज किया। 2011 में इमरान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ आई। पर ये मूवी भी कुछ मैजिक नहीं कर पाई। 

डूब गया करियर 

बॉलीवुड में सक्‍सेस डेब्यू के बाद इमरान खान से बहुत कुछ उम्‍मीद थी पर वो लगातार फ्लॉप फिल्‍में दिए जा रहे थे। एक के बाद एक ऐसे में लगातार दो फिल्‍में फेल होने के बाद 2013 में इमरान ‘गोरी तेरे प्यार में’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ लेकर पेश हुए। पर उनकी ये फिल्में भी फैंस पर कुछ खास छाप नहीं छोड़ पाई। फिर इमरान खान को ‘देली बेली’ और ‘कट्टी बट्टी’ जैसी फिल्मों में देखा गया। ये फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। 

इन दोनों फिल्मों से भी इमरान के करियर में कुछ बदलाव नहीं हुआ वहीं ‘कट्टी बट्टी’ के बाद इमरान अब तक कोई फिल्‍म लेकर नहीं हाजिर हुए। इसस तरह से उनके कॅरियर पर लंबा ब्रेक लग गया। इमरान खान को इंडस्ट्री में अच्छा करने के मौके तो कहीं बार मिले लेकिन वो अपनी कला के दम पर खुद को साबित करने में नाकामयाब रहे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...