back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड की ये 10 कॉमेडी फिल्में नहीं देखी तो क्या देखा! IMDb रेटिंग्स में भी लूट लिया मैदान

ज़िंदगी की भागदौड़, तनाव और थकान के बीच अगर कुछ राहत चाहिए तो एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म काफी है। बॉलीवुड में जहां इमोशन, एक्शन और रोमांस का भरपूर तड़का लगता है,

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कॉमेडी सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मानसिक तनाव से छुटकारे की एक कारगर दवा भी है – और IMDb जैसी ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों द्वारा दी गई रेटिंग्स इसका सबूत हैं। IMDb यानी Internet Movie Database पर हजारों दर्शकों ने इन फिल्मों को अपनी प्रतिक्रिया दी है, और इन्हीं वोट्स के आधार पर तैयार हुई है ये खास लिस्ट – जिसमें शामिल हैं वो 10 बॉलीवुड कॉमेडी फिल्में, जिन्होंने न केवल थिएटर में तालियां बटोरीं, बल्कि आज भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखी जाती हैं।

कॉमेडी सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि मानसिक तनाव से छुटकारे की एक कारगर दवा भी है – और IMDb जैसी ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों द्वारा दी गई रेटिंग्स इसका सबूत हैं। IMDb यानी Internet Movie Database पर हजारों दर्शकों ने इन फिल्मों को अपनी प्रतिक्रिया दी है, और इन्हीं वोट्स के आधार पर तैयार हुई है ये खास लिस्ट – जिसमें शामिल हैं वो 10 बॉलीवुड कॉमेडी फिल्में, जिन्होंने न केवल थिएटर में तालियां बटोरीं, बल्कि आज भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखी जाती हैं।

तो अगर अब तक आपने इनमें से कोई फिल्म नहीं देखी है, तो समझ लीजिए कि आपने असली ‘मसाला एंटरटेनमेंट’ मिस कर दिया है। आइए, शुरू करते हैं हंसी की ये बेमिसाल यात्रा…

 1. हेरा फेरी (IMDb: 8.2)

कॉमेडी का वो क्लासिक जो कभी पुराना नहीं होता। बाबूराव, श्याम और राजू की तिकड़ी ने पूरे देश को हँसी से लोटपोट कर दिया था। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की टाइमिंग और डायलॉग्स आज भी सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं।

2. खोसला का घोसला (IMDb: 8.2)

दिल्ली की रियल लोकेशंस, आम आदमी की जमीन की जंग और उस पर तगड़ा व्यंग्य। अनुपम खेर और बोमन ईरानी की बेहतरीन एक्टिंग ने इसे क्लासिक बना दिया।

3. हंगामा (IMDb: 7.6)

प्रियदर्शन की यह फिल्म एक कॉमेडी सर्कस है, जहां हर किरदार अपनी अलग दुनिया में जी रहा है और आखिर में सब एक साथ गड़बड़झाला बन जाता है। पर्फेक्ट टाइम पास।

 4. गोलमाल: फन अनलिमिटेड (IMDb: 7.5)

कॉलेज की मस्ती, झूठ की चेन और बेमिसाल पंचलाइन—रोहित शेट्टी की ये पहली कॉमेडी हिट थी जिसने गोलमाल सीरीज़ की नींव रखी।

 5. फिर हेरा फेरी (IMDb: 7.3)

पहली फिल्म की सफलता के बाद सीक्वल का दबाव था, लेकिन परेश रावल की ‘बाबू भइया’ वाली एक्टिंग और शानदार स्क्रिप्ट ने फिर से फैंस को निराश नहीं किया।

6. वेलकम (IMDb: 7.1)

उदय भाऊ और मजनू भाई की जोड़ी, नाना पाटेकर का गैंगस्टर बनते-बनते शरीफ बनने का सफर – यह फिल्म किसी कॉमिक जादू से कम नहीं।

6. वेलकम (IMDb: 7.1)

उदय भाऊ और मजनू भाई की जोड़ी, नाना पाटेकर का गैंगस्टर बनते-बनते शरीफ बनने का सफर – यह फिल्म किसी कॉमिक जादू से कम नहीं।

 8. चुप चुप के (IMDb: 7.0)

शाहिद कपूर का मूक अभिनय, परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी – फिल्म का हर सीन एक पंचलाइन जैसा लगता है।

 9. मालामाल वीकली (IMDb: 7.0)

गांव की पृष्ठभूमि और एक मरे हुए लॉटरी विजेता के इर्द-गिर्द घूमती कहानी में कॉमेडी की बारिश होती है। ओम पुरी, रजत कपूर, रीमा लागू और राजपाल यादव की एक्टिंग ने इसे शानदार बना दिया।

 10. गरम मसाला (IMDb: 6.8)

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी, ढेर सारी गर्लफ्रेंड्स और एक ऑफिस ड्रामा – कॉमेडी और कन्फ्यूजन का परफेक्ट कॉम्बो।

 क्या आपने देखी ये फिल्में?

अगर नहीं, तो अब देर मत कीजिए। ये फिल्में न केवल समय बिताने का बेहतरीन जरिया हैं, बल्कि हर बार देखने पर नए-नए पंच और जोक्स भी पकड़ में आते हैं। यह साबित करता है कि अच्छी कॉमेडी कभी आउटडेटेड नहीं होती।इनमें से कौन-सी फिल्म आपकी फेवरेट है, ये आप हमें जरूर बताएं!

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...