back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पवन सिंह की पत्नी ज्योति का भावुक पोस्‍ट, कहा- मैं आत्‍मदाह करुंगी, लेकिन सवाल मुझे पर…

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भावनात्मक अंदाज़ में लिखा, “आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी, मैं कई महीनों से आपसे कुछ पारिवारिक मुद्दों पर बात करने की कोशिश कर रही हूं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अक्सर अपनी फिल्मों और गानों की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार वह निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद यह मामला तेजी से लाइमलाइट में आ गया है।

ज्योति सिंह का पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इसे देखकर हैरान रह गए। उन्होंने पवन सिंह पर आरोप लगाया कि वह उनसे बातचीत तक नहीं कर रहे, यहां तक कि उनके कॉल और मैसेज का भी कोई जवाब नहीं देते। ज्योति के इन दावों ने पवन सिंह की निजी जिंदगी को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

View this post on Instagram

महीनों से नहीं कर रहे बात

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भावनात्मक अंदाज़ में लिखा, “आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी, मैं कई महीनों से आपसे कुछ पारिवारिक मुद्दों पर बात करने की कोशिश कर रही हूं। लेकिन आपने ने मेरे कॉल और मैसेज का जवाब देना उचित नहीं समझा। मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई, यहां तक कि छठ के समय जब आप डिहरी आए थे तब भी मिलने की कोशिश की, लेकिन आपने मिलने से इंकार कर दिया।”

‘कौन सा बड़ा पाप किया है मैंने’

ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि “करीब दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आपसे मिलने गए थे, लेकिन वहां से भी कोई सकारात्मक नतीजा नहीं मिला। आखिर मैंने ऐसा कौन सा बड़ा पाप किया है जिसकी इतनी बड़ी सज़ा मुझे दी जा रही है। मेरे मां-बाप की इज्ज़त से खिलवाड़ किया जा रहा है।”

‘मै आत्मदाह करूंगी लेकिन, सवाल मुझे पर ही उठेंगे’

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बेहद भावुक और गंभीर बातें लिखीं। उन्होंने कहा, “जब मैं आपके लायक नहीं हूं या नहीं थी तो आप जैसे पहले मुझसे दूरी बनाए हुए थे, वहीं छोड़ देते। आपने मुझे झूठा आश्वासन देकर जिंदगी की उस चोटी पर खड़ा कर दिया है, जहां अब आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि अगर मैंने आत्मदाह कर भी लिया तो सवाल मुझ पर ही उठेंगे और मेरे मां-बाप की इज्जत पर भी दाग लगेगा।”

‘मैंने तो पत्नी का धर्म निभाया, अब आपकी बारी’

ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “मैंने तो पतिव्रता पत्नी का धर्म निभाते हुए हर कदम पर आपका साथ दिया। अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की। मैं आपसे बस एक विनती करती हूं कि अगर आप मुझे अपने लायक नहीं समझते या अपनी पत्नी नहीं मानते, तो कम से कम इंसानियत के नाते ही मेरे साथ खड़े हो जाइए। यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी।”

‘कभी तो मेरा दर्द समझिए’

आखिर में उन्होंने लिखा- ‘मैं आप से अंतिम बार विनती कर रही हूं क्योंकि 7 साल से मैं संघर्ष कर रही हूं ए‍क बार आप मुझसे बात कर लीजिए मेरे कॉल, मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए। कभी तो मेरा दर्द समझिए. आपकी पत्नी- ज्योति।’

सोशल मीडिया पर चर्चा

ज्‍योति के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग ज्योति के समर्थन में सामने आ रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि यह मामला पूरी तरह पारिवारिक है और इसे सार्वजनिक करने के बजाय आपसी बातचीत से सुलझाना चाहिए। फिलहाल, पवन सिंह की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...

क्या आप भी चाहती हैं चेहरे पर अच्छा ग्लो? तो इन चीजों से बनाएं फेस पैक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में दिन...

Vastu Tips: शुक्रवार के दिन करें वास्तु उपाय चमक उठेगा आपका भाग्य, मिलेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना...