back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्वॉलिटी एंटरटेनमेंट देने में यकीन रखती हूं : निकी तंबोली

मुंबई, 22 जून (आईएएनएस)। निक्की तंबोली अभी कई सारी परियोजनाओं में व्यस्त हैं, जिनमें म्यूजिक वीडियोज से लेकर स्टंट बेस्ड रिएलिट शो सभी शामिल हैं। निक्की का कहना है कि लगातार बने रहना और क्वॉलिटी एंटरटेनमेंट देने में वह विश्वास करती हैं। निक्की कहती हैं, कंसिस्टेंट रहना और क्वॉलिटी एंटरटेनमेंट देने में मेरा हमेशा से यकीन रहा है। जिंदगी के इस दौर में मैं एक के बाद एक काम मिल रहा है। यह वाकई में ब्लेसिंग है। वह आगे कहती हैं, मैं यहां अपने प्रशंसकों और मुझे स्क्रीन पर देखने वाले लोगों का मनोरंजन करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए हूं। यह अभी शुरूआत है और आने वाले दिनों के लिए और भी बहुत कुछ है। साथ ही, मेरा नया गाना अगले हफ्ते रिलीज हो रहा है और मुझे यकीन है कि आप सभी को यह पसंद आएगा क्योंकि इसे बनाते वक्त हमें यह काफी पसंद आया है। निक्की फिलहाल मिलिंद गाबा के साथ शांति गाने के म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। वह केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग भी कर रही हैं। निक्की ने टोनी कक्कड़ के एक गीत नंबर लिख में भी नजर आई हैं। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵