back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Cannes में पैसे देकर पहुंच रहे इनफ्लुएंसर्स? कितने की मिल रही टिकट

कान फिल्म फेस्टिवल में जहां एक तरफ बॉलीवुड की अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का जलवा देखने को मिल रहा है वहीं दूसरी तरफ इनफ्लुएंसर भी पहुंच रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान फिल्म फेस्टिवल में इनफ्लुएंसर के नजर आने के बाद एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया है कि अगर आप लोगों को पता न हो तो बता दें 300 यूरो यानी की 27000 रुपए खर्च करके कोई भी इस रेड कार्पेट पर चल सकता है। इसके लिए आपको किसी सफलता की जरूरत नहीं पड़ती।

इनफ्लुएंसर के फैशन का जलवा

सोशल मीडिया पर कान फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तस्वीर रोजाना सामने आ रही है। एक तरफ ऐश्वर्या राय ने गोल्डन ब्लैक गाउन से लोगों को अपना दीवाना बनाया है तो वहीं दूसरी तरफ कियारा आडवाणी ने भी थाई हाई गाउन में अपना जलवा दिखाया है। भारत के इस सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में सेलिब्रिटीज की मौजूदगी होती है। वही इस साल कुछ उल्टा ही देखने को मिल रहा है, जहां पर सेलिब्रिटीज ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी नजर आ रहे हैं।

रेड कार्पेट पर दिखें ये इनफ्लुएंसर

सोशल मीडिया डिजिटल क्रिएटर आयुष मेहरा, नमिता थापर, विराज गैलनी, आरजे करिश्मा, अंकुश बहुगुणा, विष्णु कौशल, नैंसी त्यागी और आस्था शाह जैसे बड़े-बड़े नाम शामिल है। इन सभी ने कान के रेड कार्पेट पर अपने फैशन का जलवा दिखाया है। इसके अलावा दर्शकों ने इन सभी के लुक को सेलिब्रिटीज के लुक से बेहतर बताया है।

क्या सच में 27 हजार में मिलेगी कान की एंट्री ?

बता दें कि, कार इवेंट को लेकर एक बहुत बड़ी बात वायरल हो रही है जिसमें कहा गया है की मात्रा 27 हजार रुपए में कोई भी इनफ्लुएंसर इवेंट के रेड कार्पेट पर चल सकता है। जबकि ऐसा नहीं है यह पूरी एक प्रक्रिया होती है जिसमें कान की ऑफिशल वेबसाइट से यह पता चलता है कि 300 यूरो यानी 27 हजार केवल अपनी फिल्म भेजने की फीस है। सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपनी फिल्मों को भेजते हैं इसके बाद फिल्म फेस्टिवल की ज्यूरी इन फिल्मों को सेलेक्ट करती है और जो सिलेक्ट होता है केवल उन इन्फ्लुएंस को इनवाइट किया जाता है। इसके अलावा अगर आपके पास फिल्म स्क्रीनिंग का टिकट है जो कि मीडिया या फिर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा होना चाहिए। यह टिकट आपको कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर फोटो क्लिक कराने का शानदार मौका देती है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मेरी च्वाइस पहले से क्लियर है…’ जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान का जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में पिछले कुछ दिनों से जिया शंकर और यूट्यूबर-अभिनेता अभिषेक मल्हान को लेकर सगाई और अफेयर...
spot_img

Latest Stories

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...