back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हनी सिंह ने अश्लील टिप्पणी पर मांगी माफी, कहा- वीडियो एडिट किए जाने से गलत अर्थ निकाला गया…

सिंगर हनी सिंह ने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि उनका मकसद युवाओं को जागरूक करना था, लेकिन वीडियो के एडिट होने और भाषा के अंदाज के कारण संदेश गलत समझा गया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सिंगर यो यो हनी सिंह हाल ही में एक विवाद में फंस गए थे। दिल्ली में आयोजित ‘नानकू एंड करण’ कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने ठंड से जुड़ी एक अश्लील टिप्पणी की थी, जिसके बाद सोशल मीडिया और मीडिया में उनकी आलोचना हुई। अब हनी सिंह ने अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उनका मकसद युवा पीढ़ी को गलत मैसेज देना नहीं था। उन्‍होंने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। 

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बताया कि कॉन्सर्ट से कुछ दिन पहले उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात की थी और इस जानकारी को युवाओं तक पहुंचाना चाहा। उन्होंने कहा कि भाषा और तरीके की वजह से उनके संदेश को गलत समझा गया और वीडियो को गलत तरीके से एडिट किया गया, जिससे विवाद और बढ़ गया। हनी सिंह ने सभी से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुँचाना नहीं था, बल्कि युवा पीढ़ी को सुरक्षित सेक्स के प्रति जागरूक करना था। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर मांगी माफी

हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए अपने विवादित बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका वीडियो गलत तरीके से एडिट करके वायरल किया गया था, जिससे कई लोगों को आपत्ति हुई। सिंगर ने कहा “मैं आपसे अपनी पूरी कहानी साझा करना चाहता हूं। मैं नानकू और करण के शो में केवल एक गेस्ट था। सुबह से मेरा वीडियो एडिट होकर वायरल हो रहा है और लोगों को गलत लगा।” उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुँचाना नहीं था और सभी से माफी भी मांगी।

युवाओं को संदेश देना था मकसद- हनी सिंह 

हनी सिंह ने कहा कि शो में जाने से दो दिन पहले उन्होंने गायनेकोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि आजकल युवा पीढ़ी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) से काफी प्रभावित है और बहुत लोग अनसेफ सेक्स कर रहे हैं। उन्होंने बताया “जब मैं शो में गया और जेन-जेड ऑडियंस को देखा, तो मैंने सोचा कि मैं उन्हीं की भाषा में एक संदेश दूँ कि अनप्रोटेक्टिव सेक्स से बचें और कंडोम का इस्तेमाल करें। यही मेरा उद्देश्य था।”

“वीडियो एडिट होने से गलत अर्थ निकला”

हनी सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने जेन-जेड ऑडियंस तक संदेश पहुंचाने के लिए ओटीटी और फिल्मी भाषा का इस्तेमाल किया, ताकि युवा आसानी से समझ सकें। लेकिन उनका यह अंदाज कई लोगों को आपत्तिजनक लगा। सिंगर ने कहा “मैं आप सभी से माफी मांगता हूँ, जिनको मेरी भाषा बुरी लगी। मेरा किसी को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था। इंसान गलतियों का पुतला है और मैं कोशिश करूंगा कि आगे ऐसी गलती दोबारा न हो। मैं अपनी भाषा और बात करने के तरीके पर ध्यान रखूंगा, और यह भी सुनिश्चित करूंगा कि कोई बात गलत तरीके से एडिट होकर वायरल न हो। बहरहाल, सभी से माफी मांगता हूं।”

हनी सिंह का विवादित बयान

हनी सिंह का जो विवादित वीडियो वायरल हुआ, उसमें वे कहते हुए सुने जाते हैं कि “दिल्ली की इतनी ठंड में गाड़ी में सेक्स करो, लेकिन कंडोम का इस्तेमाल करें। सेफ रहो, दोस्तों।” उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उनकी भाषा और अंदाज कई लोगों को आपत्तिजनक लगा। इसके बाद उन्होंने माफी मांगकर स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुँचाना नहीं था।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘इतना मारूंगी’ डायलॉग पर आवेज दरबार का डांस हुआ वायरल, अनुपमा फैंस हुए खूब एंटरटेन, अनुज ने भी दिया रिएक्शन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी शो अनुपमा इस समय अपनी बढ़ती लोकप्रियता के साथ टीआरपी लीडर बना हुआ है। रुपाली गांगुली का...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...