back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नानी-स्टारर श्याम सिंघा रॉय का बनेगा हिंदी रीमेक

हैदराबाद, 3 मार्च (आईएएनएस)। नानी और साई पल्लवी-स्टारर श्याम सिंघा रॉय दिसंबर में स्क्रीन पर हिट हुई थी, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। अब इस फिल्म का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है, जिसके लिए कई बड़े बॉलीवुड स्टार का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही श्याम सिंघा रॉय का हिंदी में रीमेक बनाया जाना है। जाहिर है, एक शीर्ष प्रोडक्शन हाउस राहुल सांकृत्यान के निर्देशन में बनी फिल्म श्याम सिंघा रॉय के हिंदी रीमेक अधिकार हासिल करने के करीब है। रीमेक को अमल में लाने की योजना के साथ, प्रोडक्शन हाउस इस पर तेजी से काम कर रहा है। श्याम सिंघा रॉय के हिंदी रीमेक के लिए शाहिद कपूर और अजय देवगन पर विचार किया जा रहा है, जबकि फीमेल लीड पर कोई अपडेट नहीं है। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। श्याम सिंघा रॉय समय यात्रा पर आधारित कहानी है, जिसमें नानी दोहरी भूमिका में नजर आए हैं, जबकि साईं पल्लवी ने देवदासी की भूमिका निभाई है। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵