नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिना खान ने टीवी सीरियल में अब तक कई बार ब्राइडल लुक में नजर आ चुकी हैं लेकिन 4 जून 2025 को एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड रॉकी सॉन्ग अपने रिश्ते पर मोहर लगाते हुए उनसे शादी कर ली है। जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए दी। वहीं अब एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक लगातार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
4 जून को हिना खान ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर की है।दोनों ने एक इंटीमेट फंक्शन में शादी की जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद थे।हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी खूबसूरत शादी की तस्वीरें शेयर कीं हैं। एक्ट्रेस की लुक की बात कर तो उन्होंने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन क्यों हुई ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी उसके साथ उन्होंने पिंक कलर का ब्लाउज कैरी किया था। एक्ट्रेस में बहुत ही सिंपल मेकअप और गले में एक पतला सा नेकलेस पहना हुआ था।जबकि रॉकी ने मनीष मल्होत्रा का सिग्नेचर कुर्ता पहना था। कपल की शादी की तस्वीरों पर फैंस ने ढेर सारा प्यार बरसाया।
वायरल हुई मेहंदी की तस्वीरें
एक्ट्रेस ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं लेकिन अब उनकी मेहंदी की भी तस्वीरें वायरल हो रही है। मेहंदी डिजाइनर वीना नागदा द्वारा शेयर की गई इन नई तस्वीरों में, हिना खान कैमरे के सामने मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। हिना खान के दोनों हाथों में मेहंदी लगी हुई है वह मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले तस्वीर में हिना खान सोफे में बैठी हुई है तो दूसरी तस्वीर में उनके हाथों में रॉकी के नाम की मेहंदी लगी हुई है। तीसरी तस्वीर में हिना खान ने अपने ब्राइडल आउटफिट के साथ अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट की है।हालांकि तस्वीर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
हिना खान का करियर
हिना खान की करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने अब तक कहीं बेहतरीन टीवी सीरियल और म्यूजिक वीडियो में काम किया है इसके अलावा वह बिग बॉस 11 में भी नजर आ चुकी है। हिना खान ने यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल से घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई जिसके बाद उन्होंने राज करना शुरू कर दिया।





