back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

​श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंची हिना खान, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही एक्टर हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग सेशन में अपने मन को शांति देने श्री-श्री रविशंकर के आश्रम पहुंची थी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के दर्द से गुजर रही हैंजिसमें वे आए दिन अपने कैंसर के इलाज से लेकर अपने जीवन से जुड़े कई जर्नी के बारे में शेयर करते नजर आती है अभी हाल ही में, कोरिया से घूमकर आने के बाद अपने मन को शांति देने श्री-श्री रविशंकर के आश्रम पहुंची है। यहां वे अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग सेशन में भाग लेकर आराम पाने की कोशिश में पहुंची थी। जहां वे गुरु श्री-श्री रविशंकर के परिवार के साथ उन्हें अभिनेता विक्रांत मेस्सी और उनका परिवार भी मिला। जिसके बाद उन्होनें विक्रांत मैसी और इस एक्ट्रेस की मां संग पोज देते हुए पिक्चर शेयर की है। आइए जानते है हीना के इस लेटेस्ट जर्नी के बारे में। 

टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान वर्तमान में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही है जिसमें वे अपने इलाज के साथ मेडीटेशन का सहारा भी ले रही है इस बीच वे बैंगलूरु में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ आर्ट ऑफ लिविंग सेशन में भाग लेने पहुंची थी। यहा उन्हें कई लोग ऐसे मिले जिन्हें वे पहले से ही जानती है। जिसमें विक्रांत मैसी और उनकी फैमिली से मुलाकात कर उनके साथ तस्वीरें कैप्चर कर उसे शेयर किया है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा भी आश्रम में अपना वीकेंड बिताने पहुंची थी जिसके बाद हीना ने इनसे भी मुलाकात कर फोटो साथ में ली। 

View this post on Instagram

इन सभी के साथ पोस्ट शेयर करते हुए हिना खान ने बताया, मेरी प्यारी नीतू और भैया हमारे बारे में सोचने और हमें वहाँ बुलाने के साथ हमारी देखभाल करने के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद। इस यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बनाने आप सभी का धन्यवाद। हम सभी के वहां मौजूद होने के अलग-अलग उद्देश्य थे। लेकिेन एक बार जब हम एक साथ आए तो एक परिवार जैसे लग रहा था। जहां हमने एक साथ ध्यान करना सीखा और साथ ही अपने अंदर की शक्ति को कैसे एक्टिव किया जाएं ये सीखा। इस मेडिटेशन सेंटर में हमने अपने सभी पुरानी गलतियों व बुरी यादों को तोड़ा और एक-दूसरे के साथ दोस्त बन वहां का आनंद लिया। वर्तमान में @artofliving ने हम सभी को आत्म खोज, वर्तमान में जीना और बहुत कुछ सिखाया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिना खान ने करियर की सफलता का खोला राज, बोलीं- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है ने मेरी ज़िंदगी बदली’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टेलीविजन की मशहूर अदाकारा हिना खान ने हाल ही में अपनी कमाई और करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हिना...
spot_img

Latest Stories

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...