नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड का सफर तय करने वाली हिना खान इस समय कैंसर की लड़ाई लड़ रही हैं। एक्ट्रेस के लिए यह समय बहुत मुश्किल भरा है वह कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। हिना खान ने एक वीडियो के जरिए बताया था कि वह अपना इलाज शुरू कर चुकी है। सोशल मीडिया पर हिना खान अपने इलाज और हेल्थ से जुड़ी सभी अपडेट शेयर करती हैं। हिना खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस इमोशनल हो गए हैं, लेकिन एक्ट्रेस के जज्बे और हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।
नए रूप में दिखीं हिना खान
हिना खान ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें वह स्किन और पिगमेंटेशन की बात कर रही हैं। वीडियो में हिना खान ने टी-शर्ट और पजामा कैरी किया हुआ है सर पर उन्होंने ब्लैक हैट पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है। हिना खान ने अपने बाल मुंडवा दिए हैं इसके बावजूद भी उनके चेहरे पर एक लंबी मुस्कान है। हिना खान कीमो सेसंस सेशन्स ले रही हैं। हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है इसके बाद बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।
हिना खान ने पहले कटवाए थे बाल
हिना खान ने कीमोथेरेपी के दौरान पहले अपने बाल कटवाए थे। एक्ट्रेस के घने और काले बालों को काटकर उन्हें बॉय कट हेयर स्टाइल दिया गया था, लेकिन अब एक्ट्रेस बालों को पूरी तरह से हटा चुकी है। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए यह काफी इमोशनल मोमेंट रहा है। बड़ी बात यह है कि हिना खान ने अपने इमोशंस को छुपाते हुए हिम्मत से काम लिया है।
फैंस कर रहे हैं दुआएं
इस मुश्किल भरे दौड़ में हिना खान के साथ उनके परिवार और उनके बॉयफ्रेंड हिम्मत बनकर साथ हैं। हिना खान के लिए उनके फैंस दुआएं कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है, ‘हिना जल्द ठीक हो जाएं।’ दूसरे यूज़र ने लिखा है, ‘मुश्किल वक्त में भी ऐसे मुस्कुराना आसान नहीं है।’ तीसरे यूज़र ने लिखा है, ‘भगवान हिना खान को हौसला दें।’
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव





