back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वेब सीरीज Heeramandi का ट्रेलर अब तक नहीं देखा? क्या कर रहे हो यार…

संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें उन महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डाला गया है, जो वेश्यावृत्ति का काम करती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संजय लीला भंसाली सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर अपनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ को लेकर आ गए हैं। सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। सीरीज में देश की आजादी के दौरान तवायफों की जिंदगी और उनके संघर्ष को दिखाया गया है। यह सीरीज आपको उस समय में ले जाएगी, जब हमारा देश आजादी की लड़ाई लड़ रहा था।

तवायफों की कहानी को उजागर करता हुआ ट्रेलर

वेब सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पाकिस्तान की हीरामंडी पर आधारित यह सीरीज प्रेम, शक्ति और स्वतंत्रता की लड़ाई की पड़ताल करती है। यह उन महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डालती है, जो वेश्यावृत्ति का काम करती हैं। टीजर में दिखाते हैं कि मल्लिकाजन की एक बेटी बिब्बोजन यानि अदिति राव हैदरी स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो जाती है। इस बीच, मल्लिकाजान की छोटी बेटी आलमजेब यानि शरमीन सहगल नवाब के बेटे ताजदार ताहा शाह बदुशा के साथ प्यार का सपना देखती है, और हीरामंडी से भागना चाहती हैं। इसके साथ ही टीजर में ब्रिटिशर्स से भी लड़ाई की झलकियां दिखाई देती है।

मनीषा कोइराला का दिखा दमदार किरदार

वेब सीरीज ‘हीरामंडी द डायमंड बाजार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पाकिस्तान की हीरामंडी पर आधारित यह सीरीज प्रेम, शक्ति और स्वतंत्रता की लड़ाई की पड़ताल करती है। यह उन महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डालती है, जो वेश्यावृत्ति का काम करती हैं। सीरीज के ट्रेलर में आप को मनीषा कोइराला का एक अलग अंदाज नजर आता है जो मल्लिकाजान के किरदार में हैं। वो हीरामंडी में अकेली हैं जिनके ऊपर ये बाजार चलने की ज़िम्मेदारी हैं। जो वेश्याओं के एक उच्चवर्गीय घर पर राज करती है। वह निडर होकर अपना शासन चलाती है लेकिन एक दिन उसके पुराने दुश्मन की बेटी फरीदन यानि सोनाक्षी सिन्हा के आने से तनाव का माहौल हो जाता है।

हीरामंडी की स्टारकास्ट

‘हीरामंडी’ के सेट से इसकी स्टारकास्ट भी काफी बड़ी है। इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, अध्ययन सुमन, शेखर सुमन, फरदीन खान, संजीदा शेख और ताहा शाह बदुशा अपना जादू बिखेरते नजर आएंगे। सीरीज ‘हीरामंडी: डायमंड बाजार’ 1 मई को रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Actress Aditi Rao Hydari की चमकती त्वचा का सीक्रेट, ये है उनका सिंपल स्किन केयर ….

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सॉफ्ट, दमकती और नेचुरल ग्लो वाली स्किन अगर आप भी ऐसी त्वचा चाहते हैं जैसी अदिति राव हैदरी की है, तो...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵