नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान शाही नवाब पटौदी खानदान की छोटी बेटी है। फेमस क्रिकेटर रहे मंसूर अली खान पटौदी और जानी-मानी एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर की बेटी है। सोहा का जन्म 4 अक्टूबर 1978 में नई दिल्ली में हुआ है। सोहा के भाई सैफ अली खान बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर है। आज सोहा अपना 47वां जन्मदिन मना रही है। सोहा अली खान ने हाल ही में साइरस ब्रोचा के साथ एक पॉडकास्ट में अपने शाही परिवार और प्रसिद्ध पटौदी पैलेस के बारे में कुछ रोचक बातें बताईं। तो चलिए आज आपको वो रोचक बातें बताते हैं।
पटौदी पैलेस को रंगा नही गया बल्कि उसपर सफेदी की गई है
सोहा ने बताया कि पटौदी पैलेस, जो उनके बड़े भाई सैफ अली खान को मिला है, उसे रंगा नहीं गया है, बल्कि उसकी सफेदी की गई है क्योंकि यह सस्ता होता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां शर्मिला टैगोर पूरे पैलेस का ध्यान रखती हैं और उसके खर्चों का हिसाब रखती हैं। सोहा ने कहा- “मेरी मां रोज़ के खर्चों और महीने के खर्चों का हिसाब रखती हैं। हम पैलेस को सफेदी से रंगते हैं क्योंकि यह सस्ता है। और हमने लंबे समय से कोई नई चीज़ नहीं खरीदी है। वहाँ की वास्तुकला ही आकर्षक हैं चीजें नहीं।”
सोहा के दादा ने पटौदी पैलेस उनकी दादी को इम्प्रेस करने के लिए बनवाया
सोहा ने अपने दादा नवाब इफ्तिखार अली खान पटौदी के बारे में बताया कि उन्होंने यह पैलेस अपनी होने वाली पत्नी के पिता को प्रभावित करने के लिए बनवाया था। लेकिन पैलेस के निर्माण के दौरान उनके पास पैसे खत्म हो गए थे इसलिए बहुत सी जगहों पर संगमरमर की जगह कालीन बिछा दिए गए।
सोहा ने यह भी बताया कि उनका जन्म हुआ था, जब शाही उपाधियाँ और प्रिवी पर्स (राजघरानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता) खत्म हो गए थे। उनके भाई सैफ का जन्म शाही राजकुमार के रूप में हुआ था क्योंकि उनका जन्म 1970 से पहले हुआ था। उन्होंने यह भी बताया कि उनके दादा एक शानदार खिलाड़ी थे और उनकी दादी के पिता उन्हें लेकर थोड़ा ईर्ष्यालु महसूस करते थे।
सैफ अली खान ने वापस कैसे खरीदा पैलेस?
सोहा ने बताया कि सैफ अली खान ने पटौदी पैलेस को एक होटल चेन से वापस खरीदा था, जिसके पास वह था। यह पैलेस हरियाणा के पटौदी में स्थित है जिसे इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। यह 10 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 150 कमरे हैं जिनमें डाइनिंग रूम, बेडरूम, और ड्रॉइंग रूम शामिल हैं।
पटौदी पैलेस में फिल्मों की शूटिंग होती है
पटौदी पैलेस में परिवार छुट्टियां मनाने जाता है और इसे फिल्मों की शूटिंग के लिए किराए पर भी देता है। हाल ही में ‘एनिमल’ और सैफ अली खान की वेब सीरीज ‘तांडव’ की शूटिंग भी वहीं हुई थी। सोहा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह जेनरेटर रूम का ख्याल रखती हैं।
फिल्मों में अच्छी सफलता नहीं मिली
सोहा ने फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत की थी मगर उनको ज्यादा सफलता नहीं मिली। उन्होंने अभी तक लगभग 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। आपको बता दें इसके बाद भी सोहा लग्जरी लाइफ जीती है। सोहा अली ने एक्टर कुणाल खेमू से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है। सोहा एक आलीशान घर में रहती है जिसकी कीमत करोड़ो की है। बता दें की सोहा फिल्मों के अलावा ब्रांड्स एंडोर्समेंट के जरिए मोटी कमाई कर लेती है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेट वर्थ लगभग 166 करोड़ रूपए है।





