back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आठ साल पहले क्यों हुई थी गोविंदा और भांजे कृष्णा की लड़ाई, एक ट्वीट के कारण परिवार में पड़ी फूट

25 अप्रैल को भांजी आरती सिंह की शादी में गोविंदा के शमिल होने के बाद दोनों परिवार में चल रहे झगड़े का सच सामने आ गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 25 अप्रैल को गोविंदा की भांजी आरती सिंह की शादी उनके बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ हुईं। शादी में जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारें नजर आये वहीं आरती को आशीर्वाद देने के लिए अपना 8 साल पुराना गुस्सा भूलकर गोविंदा भी बेटे के साथ आए। दरअसल, गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच सालों से विवाद चलते आ रहा। तो तो आइए जानते है इसके पीछे का कारण ।

कश्मीरा के ट्वीट ने किया बवाल

वर्ष 2016 में कृष्णा एक शो कर रहे थे और इस शो में उन्होंने अपने मामा गोविंदा को भी बुलाया था। लेकिन किसी कारण से गोविंदा इस शो में नहीं पहुंच पाए। हालांकि बाद में पता चला की उन्होंने आने से इंकार कर दिया था। जिसके थोड़े दिन बाद ही गोविंदा ने एक निर्माता पर पैसे न देने का आरोप लगया फिर कश्मीरा ने एक ट्वीट किया कि ”पैसे के लिए लोग कहीं भी डांस कर लेते हैं।” इस ट्वीट के वायरल होते हीगोविंदा की पत्नी सुनीता और कश्मीरा के बीच कहा-सुनी हो गई। इसके बाद से ही दोनों परिवारों के बीच नाराजी इतनी बढ़ गई की धीरे-धीरे 8 साल बीत गए।

कश्मीरा और कृष्णा ने मांगी माफी

जैसे-जैसे दिन बीतता गया ये अनबन बढ़ती चली गई। हालांकि बाद में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा ने एक इन्टरयू के दौरान अपने मामा और मामी से गलतियों की छमा मांगी।उन्होंने कहा ”मैं चीची मामा से माफी मांगता हूं। अपनी गलतियों के लिए उनके पैरों पर भी गिरने के लिये तैयार हूं। ऐसे परिवारिक रिश्ते को खतम नहीं किया जाता है। जो रिश्ते खून के होते है।वो कभी न तो बदलते है और न खत्म होते हैं। वहीं जब 25 अप्रैल को आरती की शादी हुई तो गोविंदा को देख हर कोई खुश नजर आया। मीडिया से बात करते हुए कश्मीरा ने कहा ”वो आए और मैंने जैसा कहा था मैंने उनका पैर छूकर आशीर्वाद लिया।”

क्या अभी भी नजर हैं मामी सुनीता ?

गोविंदा और उनके बेटे यश शादी में शामिल हुए और गोविंदा ने आरती को ब्लेसिंग भी थी भगवान से उनके जोड़ी के बनाए रखने की प्राथना भी की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं,इस शादी में गोविंदा की पत्नी और बेटी टीना नजर नहीं आई। जिससे ये अनुमान लगाया जा रहा है की शायद गोविंदा ने अपने भांजे को माफ क्र दिया लेकिन सुनीता अभी भी गुस्सा हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

गोविंदा नहीं होंगे फिल्म ‘भागम भाग 2’ का हिस्सा, परेश रावल ने खुद किया कन्फर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी ‘भागम भाग’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...