नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स मंगलवार, 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में आयोजित किए गए। इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज (IATAS) द्वारा दिए जाने वाले ये अवॉर्ड्स दुनिया भर में बेहतरीन टीवी प्रोग्रामिंग और प्रतिभाओं को सम्मानित करते हैं। इस साल के अवॉर्ड्स केली रिपा और मार्क कॉन्सुएलोस द्वारा होस्ट किए गए। कार्यक्रम में 16 विभिन्न कैटेगरी के विजेताओं का ऐलान किया गया, जिसमें UK, स्पेन, जर्मनी और अन्य देशों के टीवी शो और फिल्में शामिल थीं।
भारतीय फिल्म अमर सिंह चमकीला दो कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी, लेकिन कोई भी अवॉर्ड जीत नहीं सकी। वहीं, गाजा संघर्ष पर आधारित दो डॉक्यूमेंट्रीज ने अपनी-अपनी नॉन-फिक्शन कैटेगरी में हासिल की, जो इस अवॉर्ड शो में पहली बार हुआ। वहीं, दिलजीत दोसांझ को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार नहीं मिला।
इंटरनेशनल एमी 2025 के विजेताओं की पूरी सूची
बेस्ट आर्ट प्रोग्रामिंग
विनर: रयूइची सकामोटो: लास्ट डेज (जापान)
अन्य नॉमिनेशन्स: आर्ट मैटर्स विद मेल्विन ब्रैग (UK), DJ मेहदी: मेड इन फ्रांस (फ्रांस), हर्चकोविच; एक्सपोस्टो (ब्राज़ील)
बेस्ट एक्टर
विनर: यो, एडिक्टो में ओरिओल प्ला (स्पेन)
अन्य नॉमिनेशन्स: अमर सिंह चमकीला – दिलजीत दोसांझ (इंडिया), लुडविग – डेविड मिशेल (UK), वन हंड्रेड इयर्स ऑफ सॉलिट्यूड – डिएगो वास्केज (कोलंबिया)
बेस्ट एक्ट्रेस
विनर: अनटिल आई किल यू – एना मैक्सवेल मार्टिन (UK)
अन्य नॉमिनेशन्स: कैच मी ए किलर – शार्लेट होप (साउथ अफ्रीका), मुजेरेस एसेसिनास सीजन 2 – कैरोलिना मिरांडा (मेक्सिको), स्मार्टपंकटेन – मारिया सिड (स्वीडन)
बेस्ट कॉमेडी
विनर: लुडविग (UK)
अन्य नॉमिनेशन्स: चिकन नगेट (साउथ कोरिया), आइरिस (फ्रांस), वाई लेलेगारोन डे नोचे (मेक्सिको)
करंट अफेयर्स
विनर: डिस्पैचेस किल ज़ोन: इनसाइड गाज़ा (UK)
अन्य नॉमिनेशन्स: फिलीपींस: डाइविंग फॉर गोल्ड (फ्रांस), डेसापेरेसिडोस फोर्काडोस (ब्राज़ील), वॉक द लाइन (सिंगापुर)
डॉक्यूमेंट्री
विनर: हेल जम्पर (UK)
अन्य नॉमिनेशन्स: किंग ऑफ किंग्स: चेज़िंग एडवर्ड जोन्स (फ्रांस), ओ प्रेजर ई म्यू (ब्राज़ील), स्कूल टाईज (साउथ अफ्रीका)
बेस्ट ड्रामा सीरीज
विनर: राइवल्स (UK)
अन्य नॉमिनेशन्स: लास अज़ुल्स (मेक्सिको), बैड बॉय (इजराइल), कोएक (साउथ अफ्रीका)
किड्स एनिमेशन
विनर: ब्लूई (ऑस्ट्रेलिया)
अन्य नॉमिनेशन्स: लैम्पट सीजन 4 (सिंगापुर), लुपी ई बडुकी (ब्राज़ील), मुमिलाक्सो सीजन 4 (फिनलैंड)
किड्स: तथ्यात्मक और मनोरंजन
विनर: Auf Fritzis Spuren – Wie war das so in der DDR? (जर्मनी)
किड्स: लाइव-एक्शन
विनर: फॉलन (UK)
न्यूज
विनर: गाज़ा, सर्च फ़ॉर लाइफ (क़तर)
नॉन-स्क्रिप्टेड एंटरटेनमेंट
विनर: शाओलिन हीरोज: डेनमार्क (डेनमार्क)
बेस्ट शॉर्ट-फ़ॉर्म सीरीज
विनर: ला मीडियाट्राइस (कनाडा)
स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री
विनर: इट्स ऑल ओवर: द किस दैट चेंज्ड स्पैनिश फुटबॉल (स्पेन)
बेस्ट टेलीनोवेला
विनर: देहा (तुर्की)
बेस्ट टीवी मूवी/मिनी-सीरीज
विनर: लॉस्ट बॉयज एंड फेयरीज (UK)
अन्य नॉमिनेशन: अमर सिंह चमकीला (इंडिया), हेरहॉसन: द बैंकर एंड द बॉम्ब (जर्मनी), वेंसर ओ मोरिर (चिली)




