back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘हेलो चार्ली’ का मजेदार ट्रेलर जारी

फिल्म ‘कैदी बैंड’ के बाद अभिनेता आदर जैन कॉमेडी फिल्म ‘हेलो चार्ली’ से एक बार फिर बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में आदर जैन के साथ जैकी श्रॉफ, एलनाज नौरोजी, श्लोका पंडित, राजपाल यादव, दर्शन जरीवाला और सिद्धांत कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सोमवार को मेकर्स ने फिल्म ‘हेलो चार्ली’ का मजेदार ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म के इस ट्रेलर को अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक प्लेन क्रैश से होती है, जिसमें एक गोरिल्ला अपना पिंजड़ा तोड़कर निकल जाता है। ट्रेलर में जैकी श्रॉफ एक धोखेबाज के रूप में नजर आ रहे हैं, जो किसी भी तरह मुंबई से बाहर निकल जाना चाहते हैं। इसके लिए जैकी श्रॉफ को गोरिल्ला के कॉस्ट्यूम में भगाने का काम आदर जैन को मिलता है। इसी बीच असली गोरिल्ला भी आ जाता है। कॉमेडी से भरपूर फिल्म के इस मजेदार ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री श्लोका पंडित बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। वहीं यह फिल्म आदर जैन की बॉलीवुड में कमबैक है। पंकज सारस्वत द्वारा निर्देशित तथा रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित ‘हैलो चार्ली’ का 9 अप्रैल, 2021 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵