back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fukra Insaan के भाई Nischay Malhan ने Ruchika Rathore संग की शादी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

अभिषेक मल्हान के बड़े भाई ट्रिगर्ड इंसान उर्फ निश्चय मल्हान ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका राठौड़ से शादी कर ली है। अब सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के घर में शादी की शहनाई गूंज चुकी है उनके बड़े भाई ने शादी कर है। जो की एक यूट्यूब हैं उन्हें ट्रिगर्ड इंसान के नाम से जाना जाता है। हालांकि उनका असली नाम निश्चय मल्हान है। अब वो शादी के बंधन में बंध गए है। अब उनकी शादी की तस्वीर लगातार वायरल हो रही है और फैंस  उन्हें बधाई दे रहे हैं। 

निश्चय मल्हार ने शेयर की तस्वीरें 

निश्चय मल्हान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौड़ संग सात फेरे लिए। कपल ने खुद अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया है।अपनी इन फोटोज के कैप्शन में कपल ने फॉरएवर लिखा है। आपको बता दें कि, निश्चय और रुचिका की पहली मुलाकात 2018 में कॉलेज के दिनों में हुई थी। इसके बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। पिछले साल दिसंबर में उनकी इंगेजमेंट भी हुई थी। बता दें कि, निश्चय मल्हान एक यूटूबर है वो अक्सर नई नई वीडियो से फैंस का दिल जीतते रहते हैं। वहीं उनकी पत्नी रुचिका राठौर भी कंटेंट क्रिएटर और वीडियो एडिटर हैं। वह ब्यूटी फैशन सेंस और लाइफस्टाइल के वीडिये के लिए पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर रुचिका के 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

ऐसा था कपल का लुक 

शादी के दिन रुचिका ने लाल रंग का लहंगा पहना, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। इसके साथ उन्होंने काफी हैवी ज्वेलरी भी पहनी हुई थी जो उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा था। उन्होंने पारंपरिक ब्राइडल बन के बजाय खुले बालों का स्टाइल चुना। वहीं, निश्चय ने ऑफ व्हाइट शेरवानी पहनी, जिसमें वह हैंडसम दिख रहे थे। सोशल मीडिया पर इस जोड़े को उनके फैंस और कई प्रसिद्ध यूट्यूबर्स से बधाइयां मिल रही हैं।

भाई अभिषेक मल्हार ने भी शेयर किया पोस्ट 

बड़े भाई निश्चय मल्हान की शादी के बाद अभिषेक मल्हान ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर करते हुए स्टोरी लगाई है। तस्वीर के साथ फुकरा इंसान ने कैप्शन भी लिखा, शादी शुदा ट्रिगु।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal), जिन्हें ‘यूके 07 राइडर' के नाम से जाना जाता है, उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵