नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों का जलवा बरकरार है। लेकिन अगर आपको सिनेमा घर जाने का समय नहीं मिल पा रहा है और आप सोच रहे हैं कि घर बैठे कोई अच्छी फिल्म या सीरीज कैसे देखें। तो अब आपके लिए काफी अच्छी खबर है। क्योंकि इस हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्म और सीरीज OTT पर दस्तक देने जा रही है। जिसे आप घर पर बैठकर अपने परिवार के साथ ही उसका आनंद उठा सकते हैं तो चलिए उनकी लिस्ट के बारे में आपको बताते हैं।
मर्दानी 3
रानी मुखर्जी एक बार फिर इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में वापसी कर रही हैं। उनकी फिल्म मर्दानी 3 सिनेमाघर में अपना जलवा दिखा चुकी है और अब OTT पर दस्तक देने को बिल्कुल तैयार है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 27 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में वह भारत से 93 लड़कियों की ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मामले को सुलझाती हुई नजर आएंगी।
ओ’रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की यह फिल्म ओ’रोमियो ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई रखी थी इस फिल्म ने काफी अच्छा कलेक्शन किया था। ये फिल्म आजादी के बाद की मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर बेस्ड है। अगर आपको इमोशन्स और थ्रिलर का कॉम्बो पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए है। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 27 मार्च को रिलीज हो रही है।
डिटेक्टिव होल
डिटेक्टिव होल’यह सीरीज़ हैरी होल (टोबियास सैंटेलमैन) की कहानी है जो एक बेहद काबिल, लेकिन अंदर से बहुत ज़्यादा परेशान और खुद को नुकसान पहुंचाने वाला होमिसाइड डिटेक्टिव, जो ओस्लो में रहता है। वह अपने करियर को बचाने की कोशिश करते हुए शराब की लत, डिप्रेशन और अपने अंदर के राक्षसों से जूझ रहा है। ये सीरीज आज OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।




