back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आलिया से अनुष्का तक क्यों छोड़ रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स डेयरी प्रोडक्ट्स? जानें क्या है इनका सीक्रेट डाइट

बॉलीवुड के कई सितारे, जैसे आलिया, अनुष्का और जॉन अब्राहम, लैक्टोज इन्टॉलरेंस, स्वास्थ्य या वीगन लाइफस्टाइल के कारण डेयरी प्रोडक्ट्स छोड़ चुके हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में दूध-चाय का रिवाज तो हर घर की सुबह की पहचान है, लेकिन आजकल कई सितारे इस परंपरा को तोड़ते दिख रहे हैं। आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, श्रद्धा कपूर से लेकर जॉन अब्राहम तक कई सेलिब्रिटी ने डेयरी प्रोडक्ट्स को अपनी डाइट से ‘डिलीट’ कर दिया है। कोई लैक्टोज इन्टॉलरेंस की वजह से, तो कोई एथिकल कारणों से वीगन लाइफस्टाइल अपनाकर दूध से दूर हो रहा है। बॉलीवुड में कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि डेयरी छोड़ने से डाइजेशन बेहतर, त्वचा पर ग्लो और ऊर्जा स्तर में सुधार आता है। वहीं कुछ सितारे इसे पशु-हिंसा विरोधी और प्लांट-बेस्ड लाइफस्टाइल का हिस्सा मानते हैं।

कौन हैं वे सितारे जो दूध नहीं पीते?

1. आलिया भट्ट

आलिया खुद स्वीकार चुकी हैं कि उन्हें लैक्टोज इन्टॉलरेंस है। उन्होंने बताया कि डेयरी प्रोडक्ट्स से उन्हें एलर्जी होती थी। इसलिए दूध और उससे बनी चीजें उनकी जिंदगी से बाहर हो गईं। उन्होंने कहा कि इसे छोड़ना पहले मजबूरी था, लेकिन अब यह उनकी चॉइस बन चुकी है, क्योंकि उनकी स्किन और एनर्जी दोनों बेहतर हो गई है।

2. जॉन अब्राहम

मस्कुलर बॉडी के लिए मशहूर जॉन अब्राहम लंबे समय से वीगन डाइट फॉलो कर रहे हैं। उनका मानना है कि जानवरों का दूध इंसानों के लिए नहीं है। वे प्रोटीन के लिए दालें, नट्स और सोया जैसे विकल्पों पर भरोसा करते हैं।

3. श्रद्धा कपूर

श्रद्धा ने कुछ साल पहले वीगन लाइफस्टाइल अपनाया। उन्होंने कहा कि वे जानवरों के प्रति अपने प्यार के कारण डेयरी छोड़ चुकी हैं। अब वे अपनी कॉफी में दूध की जगह बादाम मिल्क या ओट मिल्क का इस्तेमाल करती हैं और खुद को अधिक हल्का और खुश महसूस करती हैं।

4. रितेश और जेनेलिया

यह बॉलीवुड कपल न सिर्फ खुद दूध और मांस छोड़ चुका है, बल्कि उन्होंने ‘इमेजिन मीट्स’ नाम से कंपनी भी शुरू की है, जो प्लांट-बेस्ड मीट बनाती है। रितेश का कहना है कि डेयरी छोड़ने के बाद उनकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं खत्म हो गईं।

5. सोनम कपूर

सोनम लंबे समय तक PCOD से जूझ रही थीं। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स छोड़ दिए। कुछ हफ्तों में ही उनकी सेहत में सुधार दिखा, और बाद में यह उनकी पसंद बन गया।

6. अनुष्का शर्मा

अनुष्का की फिटनेस का बड़ा राज उनकी डेयरी-फ्री डाइट माना जाता है। उन्होंने अपने डॉगी ‘ड्यूड’ को अपनाने के बाद मीट और डेयरी दोनों छोड़ दिए। उनका कहना है कि प्लांट-बेस्ड डाइट से उनके ऊर्जा स्तर में जबरदस्त सुधार आया। प्रेगनेंसी के दौरान और बाद में भी उन्होंने प्लांट-बेस्ड फूड पर ही भरोसा रखा।

दूध नहीं तो क्या है विकल्प?

यदि ये सितारे दूध नहीं लेते, तो उनके लिए विकल्प क्या हैं?

बादाम मिल्क (Almond Milk): स्मूदी और शेक्स में लोकप्रिय

ओट मिल्क: कॉफी के लिए बेहतरीन विकल्प

टोफू (सोया पनीर): पनीर की जगह प्रोटीन का पावरहाउस

कोकोनट मिल्क: साउथ इंडियन और थाई डिशेज के लिए उपयुक्त

बॉलीवुड के कई स्टार्स ने दूध को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उन्हें एलर्जी, स्वास्थ्य लाभ या नैतिक कारण से यह सही लगा। जबकि कुछ के लिए यह लाइफस्टाइल और फिटनेस का हिस्सा बन चुका है।दूध से दूरी के बावजूद ये सितारे फिट और चमकदार दिखते हैं, और उनके लिए प्लांट-बेस्ड विकल्प उनकी डाइट का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या 32 की उम्र में आलिया भट्ट दूसरी बार बनने जा रही मां? इस वायरल वीडियों से मिल गया सही जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट जो इस समय काफी चर्चा में बनी हुई है जिसने साल 2022 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...