back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सूर्या की ओह माई डॉग देखने के लिए उत्सुक पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स

चेन्नई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर एक्टर सूर्या अपनी फिल्म ओह माई डॉग को लेकर खूब चर्चाओं में है। इस कड़ी में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने उनकी यह फिल्म देखने की इच्छा जाहिर की। ये देख अभिनेता खुशी से झूम उठे और जोंटी का धन्यवाद किया। निर्देशक सरोव शनमुगम की ओह माई डॉग शुक्रवार को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण सूर्या के 2डी एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म में एक्टर अरुण विजय, अर्णव विजय और महिमा नांबियार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी तमिल एंटरटेनर अर्जुन (अर्नव विजय) नामक एक बच्चे और उसके पालतू कुत्ते सिम्बा के रिश्ते पर आधारित है। गुरुवार को जोंटी रोड्स ने सूर्या को ट्वीट करते हुए कहा, एक एनिमल लवर के रूप में, मैं इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हूं। सूर्या ने जोंटी के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, बहुत बहुत धन्यवाद जोंटी रोड्स, मुझे यकीन है कि आपकी बेटी इंडिया रोड्स भी इसे पसंद करेगी। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...