नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत खराब चल रही थी जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती किया गया था। 70 साल की उम्र में शारदा सिन्हा का निधन हो गया। शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक खराब हुई और उनका निधन हो गया। शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन ने बताया कि मंगलवार की रात 9 बजे गायिका ने अंतिम सांस ली।
खेसारी लाल ने जताया अशोक
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया हैं। एक्टर ने अपनी भोजपुरी भाषा में सोशल मीडिया पर शारदा सिन्हा के लिए दो बाते कही हैं।
राहुल गांधी ने किया पोस्ट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शारदा सिन्हा के निधन पर शोक जताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने शारदा सिन्हा के निधन को क्षति बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “बिहार कोकिला शारदा सिन्हा जी के निधन से लोक संगीत की दुनिया में एक अपूरणीय क्षति हुई है। उनके मधुर स्वरों ने छठ महापर्व को ऊर्जा और उत्साह से भरकर नई जीवंतता दी। अपने गाए हुए गीतों के माध्यम से, वे सदैव लोगों के हृदयों में गूंजती रहेंगी। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक-संतप्त परिवारजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।”
रवि किशन
भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार और राजनेता रवि किशन ने भी सिंह के निधन पर शोक जताया हैं। शारदा सिन्हा को पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने एक्स पर लिखा, “स्वर की देवी हमारे संस्कृति के पहचान जिनके आवाज के बिना छठ पर्व शादी विवाह सब अधूरा होता है आज छठी मईया मां ने शारदा सिन्हा जी को अपने पास बुला लिया। छठी मईया इनको स्वर्ग प्रदान करें।”
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी इंडस्ट्री के निरहुआ दिनेश लाल यादव ने शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी है। एक्टर ने एक्स पर लिखा, ‘लोकप्रिय गायिका, बिहार कोकिला, स्वर साम्राज्ञी, पद्म भूषण से सम्मानित आदरणीया शारदा सिन्हा जी का असामयिक देहान्त बहुत ही शोकदायक है।’
नरेंद्र मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने लिखा, सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!’
इन राजनेताओं ने शारदा सिन्हा को दी श्रद्धांजलि
शारदा सिन्हा के निधन के बाद मनोरंजन जगत से लेकर राजनीतिक दलों ने बिहार कोकिला को श्रद्धांजलि दिया और उन्हें याद किया। इसमें दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, चिराग पासवान, हेमंत सोरेन, सीएम नीतीश कुमार, योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह ने भी शारदा सिन्हा को याद किया।
अचानक बिगड़ी थी तबीयत
छठ गानों के लिए फेमस शारदा सिन्हा इस महापर्व से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गईं। बिहार में गायिका के छठ गीत हर घर में बजते हैं। शारदा सिन्हा की तबीयत 26 अक्टूबर से ही खराब चल रही थी जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटे ने हेल्थ अपडेट भी जारी किया था लेकिन तबीयत और खराब होने की जानकारी मिली थी।





