नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। छठ का त्योहार शुरू हो गया है ऐसे में महिलाएं लोकगायिका शारदा सिन्हा के गीत सुनकर व्रत पूरा करती हैं। इस बार शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ने की वजह से हर कोई परेशान है। Sharda Sinha का इलाज दिल्ली के AIIMS अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार की रात तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से फिर से वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से बात करके तबीयत की जानकारी ली। बेटे ने हेल्थ अपडेट देते हुए यह बताया है कि उनकी मां पहले से ज्यादा मुश्किलो में हैं।
बेटे अंशुमन ने दिया हेल्थ अपडेट
शारदा सिन्हा का ऑक्सीजन लेवल लगातार नीचे गिरने की वजह से उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है। बेटे ने कहा, ‘मां वेंटिलेटर पर हैं। अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है। प्रार्थना जारी रखिए। बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं, यह उनके लिए काफी मुश्किल है। इस बार काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे बाहर आ सकें. ये रियल अपडेट है। अभी उनसे मिलकर आया हूं, छठी मां कृपा करें।’
हर घर में बजते हैं शारदा सिन्हा के गीत
छठ के त्यौहार में जहां-जहां यह पूजा किया जाता है वहां-वहां शारदा सिन्हा के छठ गीत की गूंज होती है। बिहार में छठ पूजा का बेहद महत्व होता है हर घर में गायिका के गीत बजाए जाते हैं। वहीं, शारदा सिन्हा की Health Update मिलते ही उनके चाहने वाले उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
छठ गीतों के लिए फेमस हैं शारदा सिन्हा
शारदा सिन्हा को खास तौर पर Chhath Geet के लिए जाना जाता है। बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली शारदा सिन्हा का जन्म अक्टूबर 1952 को हुआ था। Musical Family से ताल्लुक रखने वाली शारदा सिन्हा की रुचि भी इसी तरफ थी। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी और मैथिली में कई गीत गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी आवाज दी है।
कई महीनो से खराब थी तबीयत
शारदा सिन्हा करीब छह वर्षों से ब्लड कैंसर मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं। गायिका की तबीयत काफी समय से स्थिर थी, लेकिन अचानक स्थिति खराब हो गई। शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने के बाद 26 अक्टूबर को दिल्ली एम्स के कैंसर सेंटर में मेडिकल आंकोलाजी वार्ड में भर्ती किया गया था। फिलहाल, डॉक्टरों की टीम शारदा सिन्हा के सेहत की देखभाल कर रही है।





