back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्‍म Bhool Chuk Maaf का ट्रेलर रिलीज, राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी की दिखेगी रोमांटिक कॉमेडी

फिल्म 'भूल चूक माफ' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर काफी रोचक है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी को दिखाया गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजकुमार राव और वामिका गब्बी की टाइम लूप ट्विस्ट वाली रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का ट्रेलर जारी किया गया है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का ट्रेलर काफी रोचक है। जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहली बार साथ नजर आए हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि राजकुमार राव वामिका गब्बी के साथ शादी की गुत्थी को सुलझाते नजर आ रहे हैं।

मेकर्स ने गुरुवार को ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि “तितली है रंजन का प्यार, हल्दी पर अटका है उसका संसार, तो देखने ज़रूर आएगी इनकी कहानी परिवार के साथ। शादी के लिए तैयार हो जाइए जहां सब कुछ गलत हो जाता है…” । बता दें कि यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित है, जो अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए उत्सुक है और हल्दी की रस्म के साथ अपनी शादी की रस्मों की शुरुआत करता है। हालांकि, उसे जल्द ही एहसास होता है कि वह समय के चक्र में फंस गया है, क्योंकि वह जब सोने के बाद जागता है तो बार-बार अपनी हल्दी की रस्म में पहुंच जाता है। 

https://www.youtube.com/watch?v=nZEXRZMEd5Y&t=3s

स्‍टार कास्‍ट


फिल्‍म ‘भूल चूक माफ” में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा भार्गव पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान, अनुभा फतेह पुरिया, जय ठक्कर और प्रगति मिश्रा भी हैं। करण शर्मा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 09 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

गौरतलब है कि राजकुमार ने 2024 में कई फि‍ल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। उनकी हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री 2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई। स्त्री 2 की सफलता के बाद यह अफवाह फैली कि उन्होंने अपनी फ़ीस बढ़ा दी है। लेकिन अभिनेता ने एक साक्षात्कार में अफवाहों को पूरी तरह से खारिज़ कर दिया। इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए राजकुमार राव ने कहा, “मैं हर दिन अलग-अलग आंकड़े पढ़ता हूं। मैं अपने निर्माताओं पर बोझ डालने वाला मूर्ख नहीं हूं। सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का हिस्सा बनने से एक अभिनेता के तौर पर मुझमें कोई बदलाव नहीं आने वाला है, पैसा मेरे जुनून का एक प्रतिफल है। मैं अपनी पूरी जिंदगी काम करना चाहता हूं, इसलिए मैं ऐसी भूमिकाएं तलाशता रहता हूं जो मुझे चौंकाएं, उत्साहित करें, चुनौती दें और मुझे आगे बढ़ने में मदद करें।”

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...