back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महीनों बाद लोगों से मिलकर लग रहा है अच्छा : प्रीति जिंटा

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने रविवार को सोशल मीडिया पर अमेरिका की कुछ तस्वीरें शेयर कीं क्योंकि वहां अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और चीजें धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही हैं। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अमेरिका में लोगों को वीकेंड मनाने के मूड में देखा जा सकता है। लोग सड़क किनारे बने कैफेटेरिया में बैठकर लुफ्त उठा रहे हैं और अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ इधर-उधर चहलकदमी करते नजर आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर को बिना मास्क के देखा जा सकता है। वीडियो में प्रीति खुद भी मुस्कुराते हुए बिना मास्क के घूमती दिखाई दे रही हैं। अपने वीडियो के साथ प्रीति ने लिखा है, महीनों अपने घरों में बंद रहने के बाद लोगों को बाहर आते और एक-दूसरे के साथ का आनंद लेते हुए देखकर काफी अच्छा लग रहा है। बेशक अधिकतर लोगों के टीकाकरण से इस काम में मदद मिली है। यहां जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है और लोग छोटी-छोटी चीजों का आनंद ले रहे हैं। हैशटैग वीकेंड वाइव्स हैशटैग लविंग इट हैशटैग्ोसैटरडे। प्रीति के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए प्रशंसकों ने उन पर प्यार बरसाया है और साथ में यह भी कहा है कि वीडियो में वह बहुत प्यारी लग रही हैं। –आईएएनएस एएसएन/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Paush Month 2025: आज से शुरू हो रहा है पौष माह? जानें तिथि, नियम और महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क । हिन्दू पंचांग के अनुसार साल का दसवां महीना पौष होता है, जो मार्गशीर्ष के बाद और माघ से पहले आता...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...