back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फराह खान कुंदर की बेटी अन्या ने जीता पेटा इंडिया अवॉर्ड

मुंबई, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बाल दिवस (14 नवंबर) पर मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर की 13 वर्षीय बेटी अन्या कुंदर को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें यह कोरोना महामारी के दौरान बेघर जानवरों की मदद करने के लिए दिया जा रहा है। सड़को पर घूमने वाले जानवर अपने खाने के लिए वहां के रेस्तरां के कचरे पर निर्भर होते हैं, लेकिन कोरोनावायरस लॉकडाउन के वक्त सब बंद होने के कारण जानवर सड़को पर संघर्ष करते नजर आए। अन्या ने मशहूर हस्तियों के पशुओं के स्केच बनाकर 1,000 रुपये में दान कर जानवरों की मदद की। उसने पेटा इंडिया सहित कई पशु कल्याण चैरिटी के लिए 4 लाख रुपये जुटाए। अन्या ने मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना परिसर में सामुदायिक जानवरों को खिलाने में भी मदद की और अपनी मां के साथ मिलकर लोगों को इन जानवरों को भोजन, पानी, स्नेह और पशु चिकित्सा देखभाल देकर उनकी मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों ने भारतीय कुत्ते गुलाब और जामुन को भी गोद लिया। पेटा इंडिया की एसोसिएट डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन एंड यूथ आउटरीच पूजा महाजन ने कहा, सिर्फ 13 साल की उम्र में अन्या ने कमजोर समुदाय के कुत्तों पर जबरदस्त प्रभाव डाला है। इस बाल दिवस, पेटा इंडिया उन्हें सभी जानवरों की मदद करने के लिए सम्मान देना चाहती है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵