back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवतार : द वे ऑफ वॉटर का टीजर देखकर फैंस हुए शॉक्ड

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर का टीजर ऑनलाइन रिलीज हो गया है। इसे पहले थियेटर में रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है। फिल्म 16 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के टीजर ने फिल्म को लेकर सबकि उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में पेंडोरा के चमकीले नीले पानी के शॉट्स शामिल हैं, पहली फिल्म में पेश किए गए उड़ने वाले जीव टोरुक, और नए व्हेल जैसे दिखने वाले जानवर भी नजर आने वाले है। फिल्म कैमरून और जॉन लैंडौ द्वारा निर्मित है, फिल्म में जो सलदाना, सैम वथिर्ंगटन, सिगोरनी वीवर, स्टीफन लैंग, क्लिफ कर्टिस, जोएल डेविड मूर, सीसीएच पाउंडर, एडी फाल्को, जेमाइन क्लेमेंट और केट विंसलेट हैं। 20वीं सेंचुरी स्टूडियोज इंडिया अवतार: द वे ऑफ वॉटर को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज करेगी। पहली किस्त दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इसने 2.84 बिलियन डॉलर की कमाई की थी। –आईएएनएस एमएसबी/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...