back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोशल मीडिया पर करण की कविता फैंस को आई पसंद

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है, और साथ ही में मजाकिया अंदाज में एक कविता भी लिखी है। फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर के साथ लिखा, सो मच जोश और जज्बाती जवानी, प्रीतम की धमाकेदार धुन भी सुनानी, गरम धर्म का स्वैग तो देखो, बस हमारी पसंदीदा जया जी की तस्वीर मत खींचो! अब उनकी बेशुमार तारीफ करनी है लाजमी, द वन एंड ओनली शबाना आजमी! और फिर गुच्ची में लिपटा रणवीर रॉकी के रूप में, इश्क के घोड़े पे सवार जैसे आशिक जॉकी! बॉक्स ऑफिस की महारानी हमारी आलिया रानी, क्या फिर बनेगा दुल्हनियां इन दिस कहानी? उन्होंने फिल्म की रिलीज की तारीख का जिक्र करते हुए अपनी कविता का समापन किया। इन सबका करे आप इंतजार, वी आर कमिंग सून इश्क वाला प्यार! हैशटैग रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आ रही है 10 फरवरी 2023 को! रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जोया अख्तर की गली बॉय के बाद दूसरी फिल्म होगी जिसमें रणवीर और आलिया एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...