back to top
40.1 C
New Delhi
Thursday, May 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हर किसी को अपनी इच्छानुसार जीवन जीने का अधिकार : काजल पिसल

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। होमोफोबिया, ट्रांसफोबिया और बाइफोबिया को लेकर सिर्फ तुम की अभिनेत्री काजल पिसल ने खुलकर अपने विचार पेश किए। उन्होंने कहा कि हर किसी को सुंदर जीवन जीने का अधिकार है। काजल पिसल कहती हैं, एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है, कि उनको समाज में समावेश किया जाए। ये लड़ाई उनकी नई नहीं है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनको समाज में बिना भेदभाव के समावेशित करें। मुझे लगता है कि हर किसी के जीवन में संघर्ष होता है। सभी को अपना जीवन अपनी इच्छानुसार जीने का अधिकार है। काजल पिसल ने बड़े अच्छे लगते हैं, साथ निभाना साथिया और नागिन 5 जैसे शो में काम कर दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। अभिनेत्री आगे कहती हैं, समाज के एक सदस्य के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम लिंग के आधार पर भेदभाव न करें। लड़का, लड़की और थर्ड जेंडर सभी समान होते है। मैं अपील करती हूं कि अगर आपके परिवार में भी कोई ऐसा सदस्य है, तो उनसे बात करने की कोशिश करें। उनका समर्थन करें। –आईएएनएस पीके/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Shivangi Joshi ने व्हाइट आउटफिट में दिखाई अदाएं, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी...

हर महीने 10 हजार रुपये की SIP से पा सकते हैं 1 लाख रुपये तक मंथली इनकम, जानिए पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप हर महीने छोटी रकम...

जून में केरलम घूमने का है अपना अलग मजा, दिखता है सुंदर नजारा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जून का महीना शुरू ही होने...

अंगूठे की चोट के कारण रांची लौटे MS Dhoni, अब कभी मैदान पर नही दिखेंगे माही ?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी...

नई Tata Tiago का लुक जीत रहा दिल, अब सस्ती कार में मिलेगा प्रीमियम फील, बाजार में बढ़ी हलचल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में बजट हैचबैक कारों की...

अब UPI से सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगा PF का पैसा, EPFO ने बताया आसान प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO...

Mouni Roy का Cannes 2026 से सामने आया नया लुक, फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मोनी रॉय (Mouni Roy)...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵