नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद से देओल परिवार गहरे सदमे में है। बीते दिनों 24 नवंबर 2025 को हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के निधन के बाद, उनकी याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभाओं का सिलसिला जारी है। जहां बीते दिन पहली श्रद्धांजलि सभा 27 नवंबर को मुंबई में हुई थी। अब, फिल्म जगत के दिग्गज के सम्मान में एक और प्रेयर मीट 11 दिसंबर को नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है। अब दिल्ली में भी उनके लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। यह प्रेयर मीट 11 दिसंबर को डॉक्टर अंम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में रखी गई है, जिसकी तैयारी हेमा मालिनी और उनका परिवार कर रहा है।
ईशा का साथ देते नजर आएंगे एक्स पति भरत
दिल्ली में होने वाली इस श्रद्धांजलि सभा में परिवार और करीबी लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी बीच चर्चा यह है कि ईशा देओल के एक्स पति भरत तख्तानी भी इस मौके पर मौजूद होंगे।
हालांकि ईशा और भरत ने 12 साल की शादी के बाद पिछले साल तलाक ले लिया था, लेकिन दोनों अब भी एक-दूसरे के परिवार का सम्मान करते हैं और मुश्किल घड़ी में साथ खड़े रहते हैं। बता दे कि, इस प्रेयर मीट का समय समय है शाम 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा।
धर्मेंद्र के निधन के बाद भी भरत ने अपने पूर्व ससुराल वालों के प्रति संवेदना जताते हुए ईशा का साथ दिया था। 27 नवंबर को मुंबई में हुई प्रेयर मीट में भी भरत अपने परिवार के साथ पहुंचे थे, और ईशा के लिए सहारा बने रहे।बता दे कि, ईशा और भरत की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं, जिनको लेकर भी दोनों अक्सर साथ दिख जाते हैं।
बहन अहाना भी होंगी शामिल
दिल्ली में होने वाली प्रेयर मीट में अहाना देओल और उनके पति वैभव वोहरा के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि देओल और मालिनी परिवार इस कार्यक्रम को बेहद सादगी और श्रद्धा के साथ संपन्न करना चाहते हैं।
फैंस से मिले सनी और बॉबी
उधर, धर्मेंद्र की 90वीं जन्मतिथि पर मुंबई में रखी गई श्रद्धांजलि सभा में सनी देओल और बॉबी देओल ने फैंस के साथ समय बिताया और उनका दुख साझा किया। इस मौके पर न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में प्रशंसक मुंबई पहुंचे थेयह दर्शाता है कि अभिनेता ने लोगों के दिलों में कितना बड़ा स्थान बनाया था।
पूरे परिवार में शोक की लहर
धर्मेंद्र के निधन से फैली शोक की लहर अभी भी परिवार के बीच महसूस की जा रही है। ऐसे कठिन समय में परिवार के पुराने रिश्तों का फिर से एकजुट होना लोगों को भावुक कर रहा है। ईशा और भरत का इस तरह साथ आना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है।
इस सभा का महत्व
निर्देशक, अभिनेता, परिवार और प्रशंसकों के लिए यह प्रेयर मीट महज एक सभा नहीं, बल्कि एकं साझा श्रद्धांजलि है उस कलाकार की याद में, जिसने दशकों तक फिल्मों और अपने सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। धर्मेंद्र का जाना न सिर्फ परिवार बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा दुख था। इस कठिन घड़ी में, पुरानी पारिवारिक दूरियों और मतभेदों को भुलाकर एक साथ देखना, संस्कृति, सम्मान और इंसानियत की जीत है।





