back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एस्केप लाइव: फेटिश गर्ल मेरे करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार- प्लाबिता बोरठाकुर

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। अपकमिंग सोशल मीडिया थ्रिलर सीरीज एस्केप लाइव में फेटिश गर्ल का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्लाबिता बोरठाकुर ने इसे अपने करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें उनकी टीम ने काफी मदद की है। फेटिश गर्ल किरदार के बारे में बात करते हुए प्लाबिता बोरठाकुर ने कहा, इस किरदार को जानदार बनाने के लिए मैंने अपनी बॉडी लैंग्वेज और कोरियोग्राफी पर काफी काम किया है। मैंने अपने करियर में कभी ऐसा किरदार नहीं निभाया है, इसलिए मैं बहुत आभारी हूं कि मेकर्स ने इस रोल के लिए मुझे चुना। मुझे अपने किरदार में ढलने के लिए कड़ी मेहनत करने पड़ी। एस्केप लाइव एक काल्पनिक कहानी है, जिसे जया मिश्रा और सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने लिखा है। इसके नौ-एपिसोड्स हैं। प्लाबिता बोरठाकुर ने कहा, यह मेरे द्वारा निभाई गई अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिका हैं। खुद को देखना और एक सेल्फी कैमरे पर अभिनय करना, यह सब बेहद कठिन रहा। इसमें क्रू टीम ने मेरी काफी मदद की। टीम के सहयोग से मैं अपने किरदार को निभा पाने में सफल रही। एस्केप लाइव का प्रीमियर डिज्नी प्लस होस्टार पर 20 मई से होगा। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Bobby Deol Birthday: काम नहीं मिला तो बने DJ, खलनायक बन पलटी किस्मत-ऐसे बने ‘लॉर्ड बॉबी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉबी देओल का नाम आते ही फैंस के सामने दो...
spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...