back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जून के महीने में घर बैठकर इन्जॉय करें ये 5 बड़ी फिल्में, जानें कौन-कौन सी मूवी हो रही रिलीज

जून के महीने में आप घर पर बैठकर परिवार के साथ सुकून के पल इन्जॉय कर सकते है। ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में जून का महीना आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जून के महीने में घर पर परिवार के साथ सुकून के पल एन्जॉय करने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुछ अच्छी फिल्मों का मजा ले सकते हैं। जून 2025 में सिनेमाघरों में भी कुछ बेहतरीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी घर बैठकर बारे हो रहें तो ये फिल्में आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होने वाला है।

जून 2025 में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

अभ‍िषेक बनर्जी और हरीश खन्‍ना की क्राइम-थ्र‍िलर फिल्म ‘स्‍टोलन’ आगामी 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर करण तेजपाल के अलावा अनुराग कश्यप, किरण राव, निखिल आडवाणी और विक्रमादित्य मोटवानी इस फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स हैं। 

ग्राउंड जीरो (Ground Zero)

विजय देओस्कर के डायरेक्‍शन में बनी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की हालांकि फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई। इमरान हाशमी स्‍टारर फिल्‍म फिलहाल ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है।साल 2025 में 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ग्राउंड जीरो को अब आप आगामी 27 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो देख सकेंगे।जिसमें बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे की जिंदगी पर आधारित बनी मूवी जिसने 2001 में भारतीय संसद पर बम धमाके की साजिश रची थी।

जाट (Jaat)

एक्टर सनी देओल एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जाट’ अप्रैल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर धूम मचाने के लिए आ रही है। आगामी 6 जून 2025 को ओटीटी प्‍लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली गोपीचंद मालिनेनी की डायरेक्‍शन में बनी फिल्म ‘जाट को रणदीप हुड्डा ने नेगेटिव किरदार निभाया है जो कि लोगों को खूब पसंद आया है। 

केसरी चेप्टर 2 (Kesari Chapter 2)

फिल्म ‘केसरी चैप्‍टर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। करण सिंह त्यागी के डायरेक्‍शन में बनी बनी ‘केसरी चैप्‍टर 2′ अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्‍म आगामी 13 जून 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।केसरी चैप्‍टर 2’ की कहानी वकील सी. शंकरन नायर की है, जिन्‍होंने जलियांवाला बाग हत्‍याकांड के बाद अंग्रेजी हुकूमत को कोर्ट में खींचा था। ब्रिटिश सरकार को अपनी गलती मानने और पीड़‍ितों के परिवार से माफी मांगने पर मजबूर कर दिया था।

रेट्रो (Retro)

सुपरस्‍टार सूर्या की फिल्म रेट्रो’ भले ही सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन लोगों को इसकी कहानी काफी पसंद आई है। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।रोमांटिक एक्शन फिल्म आगामी 25 मई 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी कार्तिक सुब्बाराज रोमांटिक एक्शन फिल्म है जो एक गैंगस्टर के दत्तक पुत्र की कहानी है। वह अपनी जमीन और अपने लोगों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵