back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिनेमाघरों में रिलीज हुई Emraan Hashmi की ‘ग्राउंड जीरो’, जानिए किस घटना पर आधारित है फिल्म

आज 25 अप्रैल 2025 को इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में एक्टर ने बीएसएफ जवान का किरदार निभाया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो‘ का जब से ट्रेलर आया था दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे थे। ऐसा पहली बार होगा जब इमरान हाशमी को देशभक्ति फिल्म में देखा जाएगा। यह फिल्म आज यानी 25 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है। वहीं अब सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कुछ रिव्यू भी मिल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म की कहानी क्या है और ये किस पर आधारित है।

फिल्म की कहानी 


आज के समय में सच्ची घटनाओं पर काफी ज्यादा फिल्में बनने लगी है अब इसमें ‘ग्राउंड जीरो’ भी शामिल है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार ग्राउंड जीरो’ एक ऐसी फिल्म है, जो भारत के सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के एक महत्वपूर्ण मिशन को दिखाती है। इस मिशन में जैश-ए-मोहम्मद के खतरनाक आतंकवादी गाजी बाबा को मार गिराया गया था, जो 2001 के भारतीय संसद हमले का मास्टरमाइंड था।

नरेंद्र नाथ दुबे के किरदार में नजर आए एक्टर


इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बीएसएफ अधिकारी की भूमिका में हैं, जो नरेंद्र नाथ दुबे से प्रेरित है। साल 2003 में बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में एक खुफिया ऑपरेशन चलाया गया था। इस ऑपरेशन में एक गुप्त कमरे का पता चला, जहां गाजी बाबा छिपा था। भारी गोलीबारी और धमाकों के बीच नरेंद्र और उनकी टीम ने गाजी बाबा को मार गिराया।

सोशल मीडिया पर आ रहा ऐसा रिव्यू


ग्राउंड जीरो’ गाजी बाबा को मारने वाले इस साहसिक मिशन की कहानी को दर्शाती है। यह फिल्म बीएसएफ के जवानों की बहादुरी और आतंकवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई को दिखाती है। फिल्म रिलीज होने के बाद अब सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ हो रही है। सिद्धार्थ आर कन्नन ने लिखा,अभी-अभी #ग्राउंडज़ीरो देखी और कहना होगा कि यह कश्मीर की सबसे प्रासंगिक सच्चाई है! यह बिल्कुल कच्ची और सच्चाई से भरी हुई है! यह फ़िल्म पिछले 50 सालों में BSF द्वारा किए गए बेहतरीन ऑपरेशनों की सच्ची कहानी दिखाती है! मुझे लगता है कि हर भारतीय को यह फ़िल्म देखनी चाहिए!

Advertisementspot_img

Also Read:

Horror Movies 2026: सिनेमाघरों में लौटेगा हॉरर फिल्मों का दौर, अक्षय कुमार की फिल्म भी शामिल, जानें रिलीज डेट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड में हॉरर जॉनर फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। पिछले कुछ सालों में हॉरर कॉमेडी...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...