नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत अपने बेबांक अंदाज को लेकर जानी जाती हैं। वहीं उनके को-स्टार रहे इमरान हाशमी ने एक्ट्रेस को लेकर बड़ी बात कही है। इमरान हाशमी ने बताया है कि कंगना और उनके बीच सब कुछ ठीक है, वो दोनों काफी समय से मिले नहीं है। कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अब अवॉर्ड शो में विश्वास कम हो गया है। इस बात पर इमरान हाशमी ने मजाकिया अंदाज में कहा है, शायद उन्हें अवॉर्ड मिलना बंद हो गया है, इसलिए वह ऐसा कह रही हैं।
इस फिल्म में साथ कर चुके हैं काम
एक पॉडकास्ट शो में इमरान हाशमी ने कंगना की इस बात का जिक्र किया। कंगना ने फिल्म ‘गैंगस्टर’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए सारे अवार्ड अपने नाम कर लिए पर बाद में अवॉर्ड शो में ही उन्हें बेकार बता दिया। इमरान हाशमी भी फिल्म ‘गैंगस्टर’ में कंगन के साथ काम कर चुके हैं।
अवार्ड शो में कंगना नहीं होती शामिल
इमरान हाशमी ने पॉडकास्ट शो में कहा, “मैं अवार्ड को खत्म नहीं करना चाहूंगा। मैं अपनी पीठ थपथपा के ये नहीं कह सकता कि मैंने अच्छा परफॉर्मेंस किया है, क्योंकि ये झूठ है। अगर आपने अच्छा परफॉर्मेंस किया है तो आपको जितना चाहिए। अगर यह बार्टर डील है, तो जीतने का क्या मतलब है ?” इमरान ने बताया कि, यही वजह है कि कंगना रनौत ने अवॉर्ड शो में शामिल न होने का फैसला लिया है।
कंगना के साथ कैसा है इमरान हाशमी का रिश्ता ?
इमरान हाशमी से पूछा गया कि उनका कंगना रनौत के साथ रिश्ता कैसा है ? एक्टर ने जवाब दिया, मुझे वह बहुत पसंद है वह मुझसे बहुत प्यार करती है। दुर्भाग्य से हम लोग काफी समय से नहीं मिले हैं। हमने साथ में कई फिल्में की है, इसलिए हमारी ट्यूनिंग खास है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





