back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉक्स ऑफिस पर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 10वें दिन भी कायम रखा दबदबा, ‘थामा’ को दी टक्कर

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का मनोबल बनाए रखी है। फिल्म ने 50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। रिलीज के 10 दिन बाद भी फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया के चलते यह अभी भी मजबूती से चली जा रही है।

10वें दिन फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने करीब 55 करोड़ की जबर्दस्‍त कमाई की है। यह आंकड़ा दर्शकों की अच्छी मौजूदगी और फिल्म की लोकप्रियता को दर्शाता है।

जानें फिल्‍म के 10वें दिन का कलेक्शन

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के 10वें दिन भी दर्शकों का मनोरंजन किया। गुरुवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की, जिससे इसके बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।

‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बुधवार को 9वें दिन 3 करोड़ रुपए की कमाई की थी। लगातार सफल प्रदर्शन के बाद फिल्म ने रिलीज के 10 दिन में कुल 55 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है, जो दर्शकों की लोकप्रियता को दर्शाता है।

हर्षवर्धन राणे के अभिनय की सरहाना 

‘सनम तेरी कसम’ से युवाओं के बीच लोकप्रिय हर्षवर्धन राणे इस बार एक नई जुनूनी लव स्टोरी लेकर लौटे हैं, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों और फैंस में फिल्म को लेकर बड़ी उम्मीदें पैदा कर दी थीं।

हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं, लेकिन हर्षवर्धन राणे के अभिनय की खास तारीफ हुई। दर्शकों की रुचि के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत भी की।

फिल्‍म ‘थामा’ को दे रही है टक्‍कर 

बॉक्स ऑफिस पर हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का मुकाबला बड़ी फिल्म ‘थामा’ से हो रहा है। इसके बावजूद, यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपने बजट से दोगुनी कमाई कर चुकी यह रोमांटिक फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में मजबूती से चली जा रही है।

यह है फिल्म की कहानी

फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक जुनूनी आशिक की कहानी पेश करती है। हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य नाम के कलाकार का किरदार निभाया है, जो अदा (सोनम बाजवा) के प्यार में पूरी तरह डूब जाता है। कहानी धीरे-धीरे प्रेम से पागलपन और जुनून की चरम सीमा तक पहुंचती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...