back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ड्यून प्रोफेसी का टीजर रिलीज, तब्बू का हॉलीवुड लुक आया सामने

वेब सीरीज 'ड्यून प्रोफेसी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस सीरीज में तब्बू का हॉलीवुड लुक सामने आया है, ब्लैक कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस का किरदार दमदार लग रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू इस समय जहां एक तरफ अपनी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर चर्चा में है। वहीं, दूसरी तरफ उनका हॉलीवुड लुक भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। बता दें कि, डायरेक्टर डायने एडेमो जॉन की वेब सीरीज ‘ड्यून प्रोफेसी’ नवंबर के महीने में रिलीज की जाएगी। सीरीज का टीजर 1 मिनट 10 सेकंड का है, जिसमें तब्बू ब्लैक आउटफिट में सिस्टर फ्रांसेस्का के किरदार में नजर आ रही हैं। हालांकि, टीजर में तब्बू को कुछ सेकेंड के लिए दिखाया गया है, लेकिन फैंस अब एक्ट्रेस को सीरीज में देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

[EMBED]

कब और कहां देख सकते हैं सीरीज

वेब सीरीज सीरीज ‘ड्यून प्रोफेसी’ की कहानी बेहद यूनिक है जिसे ब्रायन हर्बर्ट और केविन जे एंडरसन द्वारा लिखे गए उपन्यास ‘सिस्टरहुड ऑफ़ ड्यून’ से लिया गया है। बता दें कि, इस सीरीज में टोटल 6 एपिसोड है। इस सीरीज को नवंबर के महीने में एचबीओ पर प्रीमियर किया जाएगा। 

सीरीज के दमदार किरदार

वेब सीरीज ‘ड्यून प्रोफेसी’ में एक से बढ़कर एक किरदार शामिल है। इस सीरीज में तब्बू के अलावा एमिली वॉटसन, ओलिविया विलियम्स, ट्रैविस फिमेल, मार्क स्ट्रॉन्ग, ओलिविया विलियम्स, जोहदी मे, ट्रैविस फिमेल, सारा-सोफी बोस्निना, मार्क स्ट्रॉन्ग, क्लो ली, जोश हेस्टन, जेड एनोका, एडवर्ड डेविस, फॉइलेन कनिंघम, एओइफ हिंड्स, शालोम ब्रून-फ्रैंकलिन और क्रिस मेसन जैसे दिग्गज कलाकार शामिल है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अनिल कपूर के नए प्रोजेक्ट ‘सूबेदार’ का टीज़र हुआ आउट, सोशल मीडिया पर मचा उत्साह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड लीजेंड अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर रिलीज होते ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा हो गया है। फिल्म में अनिल...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...