back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इन वजहों से बिगड़ा मिर्जापुर 3 का भौकाल, फैंस ने इन मोमेंट्स को किया मिस

वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' उतना एक्साइटमेंट क्रिएट नहीं कर पाया जितना दो पार्ट में देखा गया था। कई ऐसे कारण है जिसकी वजह से 'मिर्जापुर 3' का भौकाल फीका पड़ गया।

नई दिल्ली, ताज़ा खबर। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के पिछले दो पार्ट लोगों को बहुत पसंद आए एक्साइटमेंट भी क्रिएट हुआ। वहीं ‘मिर्जापुर 3’ लोगों के बीच खास एक्साइटमेंट क्रिएट नहीं कर पाई। वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद लोगों के बीच एंटरटेनमेंट तो खूब रहा लेकिन ऐसे कई कारण है जिसकी वजह से ‘मिर्जापुर 3’ का भौकाल ठंडा पड़ गया। वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3‘ में कई ऐसे मोमेंट मिसिंग रहे हैं, जिसकी वजह से सीरीज का मजा फीका पड़ गया।

गैंगस्टरबाजी

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के पहले दो पार्ट में सीरीज की खासियत गैंगस्टरबाजी से शुरू हुई थी। इस तरह से दो पार्ट में इसे बखूबी दिखाया गया, लेकिन तीसरे में इसकी कमी रही। सीरीज के लीड किरदार गुड्डू पंडित वापसी करते हुए पार्ट 3 में कालीन भैया को हटाकर गद्दी पर बैठ तो गए, लेकिन उन्हें साम्राज्य पाना नहीं बल्कि चलाना था।

एक्शन की कमी

सीरीज में दो बार शरद और गुड्डू आमने-सामने तो आए, लेकिन बिना लड़े लौट गए। इस तरह से गुड्डू के किरदार की धाक कम होती नजर आई। जबकि गुड्डू भैया से ज्यादा एक्शन में गोलू नजर आ रही हैं। पहले सीजन में गुड्डू भैया का एक्शन जनता के बीच पॉपुलर हुआ था। इसके अलावा ‘मिर्जापुर 3’ में अंजुम शर्मा और कालीन भैया का किरदार लौटा तो है, लेकिन दोनों की वापसी का दमदार मोमेंट को दिखाने में काफी समय लगा। 

इमोशंस की कमी

वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ में इमोशंस की बड़ी कमी रही है जो मिर्जापुर के भौकाल को कम करता है। हालांकि, सब अपनी फैमिली की मौत का बदला ले रहे हैं, लेकिन इस दौरान केवल मारधाड़ ही हो रही है इमोशंस कहीं नजर नहीं आता।

कॉमेडी की कमी

गुड्डू पंडित के वायलेंस की तरह ही कॉमेडी भी फीकी पड़ी है। पहले सीजन की बात करें तो सीरियस माहौल में भी कोई कुछ ऐसा कहता है या कुछ ऐसा करता है जिससे हंसी छूट जाती थी। इस तरह की कॉमेडी ‘मिर्जापुर 3’ से बिल्कुल मिसिंग है, सीरीज को हल्का बना रही है।

मिर्जापुर 3 की कमियां पूरा करेगा पार्ट 4

‘मिर्जापुर 3’ को ऐसे मोड़ पर खत्म किया गया है जहां से लगता है की कहानी एक बार फिर शुरू होगी। एक तरफ गुड्डू पंडित जेल से भाग निकले हैं, तो दूसरी तरफ गोलू के साथ उनका रिश्ता एक नए मोड़ पर है। कालीन भैया मिर्जापुर की गद्दी पर अपना स्वामित्व पाने के लिए तैयार हैं, तो शत्रुघ्न त्यागी एक बार फिर घायल हो गए हैं। इस तरह से अब यह देखना है कि ‘मिर्जापुर 3’ में हुई कर्मियों को अगला पार्ट पूरा कर पता है या नहीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

असम में ‘Family Man 3’ एक्टर Rohit Basfore का हुआ निधन, परिवार ने लगाया ये गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फैमिली मैन 3 के उभरते हुए अभिनेता रोहित बासफोर असम के गुहावटी में रहस्मयी हालात में मृत पाएं गए है। पेशे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...