back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मिर्जापुर 3 में इस बार गुड्डू भैया नहीं इस किरदार का बजेगा डंका, गोली नहीं प्यार से जीतेगा दिल

मिर्जापुर 3 प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को रिलीज होनी है। वहीं सीरीज़ में काफी रोमांच देखने को मिलेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| मिर्जापुर के ट्रेलर की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। पूर्वांचल में भौकाल को लेकर गुड्डू पंडित की जंग जारी है। मिर्जापुर में रोमांच भी तीन गुना अधिक होने की पूरी उम्मीद है। प्राइम वीडियो में वेब सीरीज 5 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

मिर्जापुर 3 के पोस्टर में राॅबिन की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि “गद्दी की लड़ाई में तो सब लगे हुए हैं। पर राॅबिन की लड़ाई तो दिल जीतने वाली है। लेकिन दिल जीतने वाली लड़ाई आसानी नहीं होती है। लेकिन हम हमेशा ही आगे बढ़ते रहेंगे। मुस्कुराएंगे और बोलेंगे ये भी ठीक है। ये है मिर्जापुर यहाँ पर सब कोई अपना दबदबा पूरे हिंसा के साथ बनाते हैं लेकिन हम उस तरह के आदमी नहीं है जो प्यार, मोहब्बत और थोड़ी शातिरता दिखाते हैं। हम दिलेर आदमी है। पेशे से हम बैंकर है लेकिन हम मकसद हमेशा दिल जीतना ही रहता है”। 

मुन्ना भैया की कमी खलेगी

बात अगर सीजन 3 की हो तो इस बार मुन्ना भैया की गैरमौजूदगी फैंस को खल सकती है। सबको यही लगा था कि मुन्ना भैया इस सीजन में धमाल मचाएंगे और फैंस का दिल जीत लेंगे। लेकिन ट्रेलर देखने के बाद हर कोई अफसोस कर रहा है। लेकिन अब भी लोगों को एंटरटेनमेंट और मसाले की पूरी उम्मीद है। ट्रेलर देखते ही लोग सीरीज के रिलीज का इंतजार है।

वेब सीरीज में ये होगा स्टार कास्ट

मिर्जापुर 3 प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस वेब सीरीज को गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर द्वारा निर्देशित किया गया है। वेब सीरीज में पंकज त्रिपाठी, श्वेता त्रिपाठी, अली फजल, रासिका दुग्गल, विजय वर्मा, अंजुम शर्मा, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा और मेघना मलिक जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। मिर्जापुर 3 की बात करें तो इसमें करीब 10 ऐपिसोड मौजूद हैं और ये 5 जुलाई को रिलीज होनी है। 

लेकिन मिर्जापुर में कई ऐसे कैरेक्टर हैं जो वायलेंस को लेकर बात कर रहे हैं। वहीं एक ऐसा शख्स भी मौजूद है जो प्यार में लड़ाई जीतने में काफी यकीन रखता है। इस कैरेक्टर में प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस को मिलवाया है। यह कैरेक्टर कोई और नहीं बल्कि राॅबिन होते हैं। इस वीडियो को राॅबिन ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। मिर्जापुर वेब सीरीज में प्रियांशु वेन्यूली राॅबिन के किरदार में नजर आ रहे हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday: ‘मिर्जापुर की माधुरी’ बस 13 की उम्र में बनी थीं ऐश्वर्या राय की बहन, ऐसी रही है सुपरहिट जर्नी

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। ईशा तलवार का जन्म 22 दिसंबर 1987 को मुंबई में हुआ था। एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...