नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । हाल ही में खबरें आई थीं कि कॉमेडियन कीकू शारदा कपिल शर्मा शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ रहे हैं और किसी अन्य शो में नजर आने वाले हैं, लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम लगा है। और एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
कॉमेडियन कीकू शारदा अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर हैं और लंबे समय से कपिल शर्मा शो का अहम हिस्सा बने हुए हैं। कीकू ने कपिल शर्मा के साथ काम करना तब शुरू किया था जब यह शो लॉन्च हुआ था और तब से वह दर्शकों को हंसाते आ रहे हैं।
शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने बताया सच
लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन हाल ही में लॉन्च हुआ और दर्शकों को खूब भा रहा है। इस सीजन में भी कीकू शारदा की मौजूदगी रही। हालांकि, अफवाहें उड़ी थीं कि कृष्णा अभिषेक के साथ झगड़े के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया, लेकिन जज अर्चना पूरन सिंह ने इस बात की पूरी तरह से पुष्टि करते हुए इसे खारिज कर दिया।
कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि कीकू शारदा शो नहीं छोड़ रहे हैं और यह खबर पूरी तरह गलत है। उन्होंने बताया कि कीकू ने अपने शूट की तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी और वह शो का एक बहुत बड़ा और अहम हिस्सा बने हुए हैं।
बता दें कि कीकू शारदा अब अश्नीर ग्रोवर के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आएंगे। यह शो एमएक्स प्लेयर पर 6 सितंबर यानी कल से स्ट्रीम होगा। कीकू के अलावा शो में टीवी की कई और प्रसिद्ध हस्तियां भी दिखाई देंगी।
आपको याद रहें कि, कीकू के किरदार जैसे ‘बंपर लॉटरी’ और ‘पलक’ ने दर्शकों का दिल जीता है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह ब्रेक झूठी हो और कीकू जल्द ही कपिल के शो में वापसी करें।




