back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपिका कक्कर की सिस्ट सर्जरी सफल हुई, शोएब ने दिया बड़ा अपडेट कहा-दुआओं ने कर दिया कमाल

शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका कक्कर की सिस्ट हटाने की सर्जरी सफल रही और वह फिलहाल सिर्फ थोड़े दर्द में हैंकिसी गंभीर चिंता की बात नहीं है।दोनों इस कठिन दौर में भी अपने रिश्ते की मजबूती बनाए हुए है

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क । टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका कक्कर की सेहत को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। कुछ समय पहले उन्होंने खुलासा किया था कि लिवर कैंसर के इलाज के बाद अब दीपिका को एक नई स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनके पेट में सिस्ट बनने की पुष्टि हुई थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी थी। फैंस की चिंता के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है दीपिका की सिस्ट हटाने की सर्जरी सफल रही है।

मंगलवार को यूट्यूब व्लॉग के जरिए दिया अपडेट


मंगलवार को शोएब ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग के जरिए इस पूरे सफर की झलक दिखाई। भावुक लेकिन संयमित अंदाज में उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने से पहले दोनों ने अपनी 8वीं शादी की सालगिरह बेहद सादगी से मनाई। रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान उन्होंने घर पर ही इफ्तार तैयार किया, साथ समय बिताया और मुश्किल दौर में भी सकारात्मक रहने की कोशिश की। वीडियो में एक पल ऐसा भी दिखा जब शोएब ने किचन में ही दीपिका को एनिवर्सरी विश किया जो इस चुनौतीपूर्ण समय में उनके मजबूत रिश्ते की झलक देता है।

फैंस का आभार जताया


सर्जरी के बाद शोएब ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए हेल्थ अपडेट साझा करते हुए लिखा कि अल्लाह के करम और आप सबकी दुआओं से दीपिका का प्रोसीजर अच्छी तरह से हो गया है। वह फिलहाल ठीक हैं, बस थोड़ा दर्द है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। उन्होंने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में मिली दुआओं और समर्थन ने उन्हें हिम्मत दी है।

a1187fe252e855ca45728b8f2dc1a875-dipika.jpg

सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है


व्लॉग में अस्पताल का दृश्य भी दिखाया गया, जहां दीपिका ऑपरेशन से पहले बेड पर थीं और शोएब लगातार उनके साथ मौजूद रहे। सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है ताकि रिकवरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा सके। परिवार और करीबी लोग भी लगातार संपर्क में हैं और उनकी सेहत को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

शोएब और दीपिका दोनों ने हेल्थ जर्नी खुलकर साझा की


दीपिका पिछले कुछ महीनों से अपनी हेल्थ जर्नी खुलकर साझा कर रही हैं। अपने YouTube चैनल के माध्यम से वह कीमोथेरेपी के अनुभव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और धीरे-धीरे हो रही रिकवरी के बारे में बताती रही हैं। उनका यह साहसिक रवैया फैंस के लिए प्रेरणा बन रहा है। शोएब और दीपिका दोनों नियमित रूप से व्लॉग के जरिए अपडेट देते रहते हैं, जिससे उनके चाहने वाले हर स्थिति से अवगत रह सकें।

रिकवरी में समय लगेगा


सर्जरी के सफल होने की खबर ने फैंस को बड़ी राहत दी है। हालांकि रिकवरी में समय लगेगा, लेकिन शोएब के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है और डॉक्टरों की निगरानी में सब कुछ ठीक चल रहा है। मुश्किल दौर के बीच दोनों जिस सकारात्मकता और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं, वह उनके रिश्ते और हौसले की मिसाल पेश करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

विवाद के बाद कैसे हैं पलाश मुच्छल? डेज़ी शाह ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। म्यूज़िक कंपोज़र से डायरेक्टर बने पलाश मुच्छल की निजी ज़िंदगी पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आ गई जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...