नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को जैसे ही रतन टाटा के निधन की खबर मिली उन्होंने जर्मनी में चल रहा कंसर्ट बीच में रोक दिया। इसके बाद सिंगर ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रतन टाटा की याद में दो लाइनें बोली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दिलजीत दोसांझ रतन टाटा की याद में लोगों से कुछ बातें शेयर कर रहे हैं।
दिलजीत दोसांझ का वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में सिंगर ने कहा, ‘रतन टाटा जी को तो सभी जानते हो। उनका कल देहांत हो गया। उन्हें मेरी तरफ से श्रद्धांजलि।’ दिलजीत दोसांझ ने अपने कंसर्ट को बीच में रोककर रतन टाटा की पुरानी यादों को याद किया।
दिलजीत ने रतन टाटा को किया याद
सिंगर ने यह भी बताया कि, ‘आज रतन टाटा का नाम लेना जरूरी है। उन्होंने जिस तरह से अपनी लाइफ जी, जितना मैंने उनके बारे में पढ़ा और सुना, मैंने आज तक कभी नहीं देखा कि उन्होंने किसी के बारे में कभी बुरा बोला हो। उन्होंने हमेशा कड़ी मेहनत की, लोगों की मदद की और हमेशा अच्छा काम किया। लोगों को उनके जैसा ही होना चाहिए।’
रतन टाटा की जिंदगी से मिली सीख
दिलजीत दोसांझ ने रतन टाटा की जिंदगी का उदाहरण देते हुए बताया है कि उनके जीवन से बहुत कुछ सीख सकते हैं। सिंगर ने कहा, ‘हमेशा पॉजिटिव सोचें, कड़ी मेहनत करें और दूसरों की मदद करें।’
अजय देवगन ने भी रद्द किया सेशन
रतन टाटा के निधन की खबर सुनने के बाद सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक ने शोक व्यक्त किया है। अजय देवगन ने रतन टाटा की खबर सुनने के बाद एक्स फैंस के साथ अपना चैट सेशन रद्द कर दिया थे। बता दें कि, रतन टाटा उम्र संबंधित बीमारियों का सामना कर रहे थे। ऐसे में उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





