नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आमिर खान फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर छठवें दिन भी खूब धूम मचा रही है। आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी फिल्म स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में अपनी दमदार परफॉर्म से शुरुआत की। य़हां तक की ये फिल्म वर्किंग डेज में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक रुख करवाने में कामयाब रही। तो चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन यानी पहले बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘सितारे जमीन पर’ का 6ठे दिन का कलेक्शन?
‘सितारे जमीन पर’ को लेकर लंबे वक्त के बाद सुपरस्टार आमिर खान ने बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। इस फिल्म क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हालांकि, रिलीज से पहले माना जा रहा है कि, ये बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाएगी। लेकिन ‘सितारे जमीन पर’ ने टिकट खिड़की पर ऐसा तहलका मचाया कि हर कोई चौंक गया।
वर्किंग डेज में भी कमाई की
इस फिल्म ने स्टारर आमिर खान का एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट यूं ही नहीं कहा जाता है। वे इस टैग को डिजर्व करते हैं। फिल्म की दमदार कहानी से लेकर सुपरस्टार की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की है। इसमें खास बात ये है कि वर्किंग डेज में भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक रुख करवाने में सफल हुई।
6वें दिन इतना है फिल्म का कलेक्शन
इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के पहले दिन 10.7 करोड़ कमाए तो दूसरे दिन 20.2 करोड़ की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 27.25 करोड़ और चौथे दिन इसने 8.5 करोड़ और पांचवें दिन का कलेक्शन भी 8.5 करोड़ रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 6ठे दिन 7.25 करोड़ का कारोबार किया है। इसी के साथ ‘सितारे जमीन पर’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 82.40 करोड़ रुपये हो गई है।
‘सितारे जमीन पर’ अब तोड़ेगी जाट का रिकॉर्ड
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के 6 दिनों में तगड़ी कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म साल की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। वहीं, अब ये जाट के 90.34 करोड़ के कलेक्शन को पछाड़ने में सिर्फ 8 करोड़ रुपये दूर है। ऐसे में उम्मीद है कि गुरुवार को फिल्म ये कमाल भी कर दिखाएगी और साल की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में 7वें नंबर पर पहुंच जाएगी।





