back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Arjun kapoor Birthday: फिल्मों जैसी ही है एक्टर की कहानी, करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़ा जाने ये अनोखा किस्सा

अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर चलिए उनके बारे में कुछ खास बातें जानते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्मी घराने में जन्में अभिनेता अर्जुन कपूर की रियल जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नही है। असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फिल्म ‘कल हो न हो’ से फिल्मी करियर की शुरुआत करनेवाले अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2012 में आई फिल्म ‘इश्कजादे’ से उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। आज जानेगें अभिनेता अर्जुन कपूर के जीवन से जुड़ी इन दिलचस्प बातों के बारे में। 

अर्जुन के जीवन के कुछ पहलु

बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर जिनका जन्म मुंबई में 26 जून 1985 को हुआ था। शौरी कपूर से तलाक के बाद बोनी कपूर ने दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी कर ली, श्रीदेवी और बोनी की दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं। अर्जुन कपूर जिंदगी भी काफी फिल्मी रही है। आइए जानते हैं अर्जुन के जीवन के कुछ पहलुओं के बारे में।

मुंबई से की शुरुआती पढ़ाई

अर्जुन कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के चेंबूर में आर्य विद्या मंदिर से की है। इसके बाद अभिनेता ने मुंबई के नारसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स और नोएडा के एशियाई अकादमी फिल्म और टेलीविजन से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने अभिनय में भी कोर्स किया है।

श्रीदेवी से अच्छे नहीं थे रिश्ते

अर्जुन कपूर के अपनी सौतेली मां श्रीदेवी से अच्छे रिश्ते नहीं थे। वह श्रीदेवी से बहुत मतलब नहीं रखते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक बातचीत में कहा था कि जान्हवी और खुशी उनकी बहने नहीं हैं। वह उनसे मतलब नहीं रखते हैं। हालांकि, साल 2018 में श्रीदेवी की मौत के बाद उन्होंने सारे गिले-शिकवे भुलाकर जान्हवी और खुशी को अपना लिया था।

फिल्मी करियर रहा उतार-चढ़ाव भरा

अभिनेता अर्जुन कपूर का जीवन और अब तक का फिल्मी करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। जहां एक तरफ उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं, तो वही कई अभिनेत्रियों के साथ लव-अफेयर का नाम भी जुड़ा । एक तरफ ऐसी फिल्में जो औसत रह गईं या कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। जैसे, ‘गुंडे’, ‘टू स्टेट्स’, ‘तेवर’, ‘कुत्ते’, ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘मुबारकां’, ‘हॉफ गर्लफ्रेंड।

ऐसी रही लव लाइफ 

अर्जुन कपूर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा लेकिन, पिछले पांच सालों से वह 12 साल बड़ी अभिनेत्री लाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बने है। जहां दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया है। इस रिलेशनशिप के चलते अर्जुन ट्रोल भी हुए हैं। अब खबर ये है कि, इसी साल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया। एक इवेंट में एक्टर ने बताया था कि वो सिंगल हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...