back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शादी के डेढ़ महीने बाद ही दीया मिर्जा ने दी खुशखबरी, बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर

इसी साल बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी अभिनेत्री दीया मिर्जा इन दिनों मालदीव में हनीमून इंजॉय कर रही है। इस दौरान दीया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और मालदीव से कई तस्वीर फैंस के बीच साझा कर रही हैं। इन सब के बीच दीया ने फैंस के साथ एक खुशखबरी भी शेयर की है। दरअसल दीया ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह प्रिंटेड ड्रेस में बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर से यह साफ है की दीया माँ बनने वाली हैं और उनके घर जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। इस तस्वीर को फैंस के साथ साझा करते हुए दीया ने लिखा -‘धन्य है… धरती मां के साथ एक होने का… जीवन की शक्तियों के साथ एक होने का जो हर चीज की शुरुआत है… तमाम कहानियों का, लोरियों और गानों के साथ एक होने का… जीवन की उपज के साथ एक होने का और ढेरों आशाओं के साथ एक होने का। सौभाग्य मिला है मेरे गर्भ में पल रहे इन सभी सपनों को पालने के लिए धन्य होने का।’ दीया की इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिये बधाई दे रही है।दिया मिर्जा ने ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘तुमको ना भूल पाएंगे’, ‘तुमसा नहीं देखा’, ‘परिणिता’, ‘दस’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘कैश’ आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना चुकी दीया मिर्जा ने इसी साल 15 फरवरी को मुंबई के बिजनसमैन और इन्वेस्टर वैभव रेखी से शादी रचाई । दीया और वैभव दोनों की ही यह दूसरी शादी है। वैभव की शादी पहले सुनैना रेखी से हुई थी, जिससे उन्हें एक बेटी भी है। वहीं दीया मिर्जा की पहली शादी साल 2014 में साहिल संघा से हुई थी, लेकिन साल 2019 में दोनों अलग हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार कोविड महामारी को ध्यान में रखते हुए 15 फरवरी, 2021 को दीया मिर्जा और वैभव रखी की शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हुए थे। फैंस के बीच दीया और वैभव की शादी काफी चर्चा में रही। दोनों की यह दूसरी शादी है और खास बात यह है कि दीया और वैभव की शादी एक महिला पंडित ने करवाई थी, जिसकी वजह से यह शादी काफी चर्चा में रही। शादी के बाद दीया और वैभव एक दूसरे के साथ काफी खुश है और जल्द ही ये दो से तीन होने वाले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Katrina Pregnant: कटरीना कैफ जल्द बनने वाली हैं मां! विकी कौशल के घर आने वाला है नन्‍हा मेहमान?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड में इस वक्त मदरहुड का जश्न छाया हुआ है! आलिया भट्ट अपनी लाडली राहा के साथ मस्ती में...
spot_img

Latest Stories

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵